Latest Updates
-
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत
संतरा या किन्नू, दोनों में से सेहत के लिए क्या है ज्यादा फायदेमंद? जानिए एक्सपर्ट से
Orange Vs Kinnow: सर्दियों का मौसम आते ही बाजारों में संतरे और कीनू की भरमार लग जाती है। संतरा और किन्नू दोनों ही देखने में एक जैसे होते हैं, इसलिए अक्सर लोग इनके बीच फर्क नहीं समझ पाते हैं। वहीं, कुछ लोगों के मन में यह सवाल भी रहता है कि संतरे और कीनू में से किसका सेवन करना सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद होता है। ऐसे में, अगर आप भी सर्दियों के मौसम में संतरा या किन्नू खाना पसंद करते हैं। लेकिन आप यह नहीं जानते हैं कि इन दोनों के क्या-क्या फायदे हैं, तो आज इस लेख के माध्यम से हम आपको बताएंगे कि दोनों में से कौन सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। आइए, डाइट्रीफिट की डायटीशियन अबर्ना माथीवानन से जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -

संतरे और किन्नू में क्या अंतर है? (Difference Between Orange and Kinnow In Hindi)
संतरा और किन्नू, दोनों एक जैसे दिखते हैं, इसलिए अक्सर लोग इन दोनों में कोई अंतर नहीं कर पाते हैं। ये दोनों फल एक ही साइट्रस परिवार से आते हैं। इन दोनों में ही विटामिन, एंटीऑक्सीडेंट और मिनरल्स भरपूर मात्रा पाए जाते हैं। हालांकि, संतरे का रंग हल्का ऑरेंज होता है। वहीं, कीनू का रंग थोड़ा ज्यादा गहरा होता है। इसके अलावा, संतरे का छिलका हल्का, पतला और खुरदुरा होता है, जिसे आप आसानी से छील सकते हैं। जबकि, किन्नू का छिलका थोड़ा मोटा, टाइट और चिकना होता है। कीनू में संतरे की अपेक्षा ज्यादा बीज होते हैं।
कीनू और संतरे में कौन ज्यादा फायदेमंद? (Which Is Healthier In Orange Or Kinnow In Hindi)
संतरा पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें विटामिन-सी भरपूर मात्रा में मौजूद होता है, जो इम्यूनिटी बूस्ट करने में मददगार होता है। संतरे का सेवन करने से वजन घटाने में मदद मिलती है। यह ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित रखता है और आंखों की रोशनी को बढ़ाने में मदद करता है। इसके अलावा, संतरा कैंसर के जोखिम को भी कम करता है।
किन्नू में भी कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं। लेकिन किन्नू में संतरे की तुलना में ज्यादा विटामिन सी और फाइबर मौजूद होता है। किन्नू में किसी भी अन्य खट्टे फल की तुलना में 2.5 गुना कैल्शियम पाया जाता है। नियमित रूप से इसका सेवन करने से हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाने में मदद मिलती है। संतरे के मुकाबले किन्नू में कैलोरी की मात्रा कम पाई जाती है, इसलिए ये वजन घटाने में काफी मददगार साबित हो सकता है। यदि आपका पाचन तंत्र कमजोर है, तो कीनू का सेवन की सलाह दी जाती है। इसके अलावा, इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स कैंसर के खतरे को कम करने में मदद करते हैं। संतरा और किन्नू, दोनों ही सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। लेकिन संतरे के मुकाबले किन्नू का सेवन सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद होता है। कीनू स्वाद में ज्यादा मीठा होता है। ऐसे में, यह विशेषतौर पर बच्चे और बुजुर्गों को ज्यादा पसंद आता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
