Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
पतला करने वाली Ozempic दवा शरीर को अंदर से कर देती है खोखला, 1800 केस दर्ज, जानें खाने के नुकसान
आज की दुनिया में फिट और स्लिम दिखने की चाह हर किसी में है। इसी चाहत को पूरा करने के लिए बाजार में कई दवाएं और सप्लीमेंट्स उपलब्ध हैं। इन्हीं में से एक है Ozempic, जिसे शुरुआत में टाइप-2 डायबिटीज के इलाज के लिए मंजूरी दी गई थी। लेकिन समय के साथ यह दवा वजन घटाने के लिए इतनी लोकप्रिय हो गई कि इसे "चमत्कारी दवा" कहा जाने लगा।
सेलिब्रिटी से लेकर आम लोग तक इसे अपनाने लगे। लेकिन अब यही दवा मरीजों की ज़िंदगी पर खतरा बनकर सामने आ रही है। अमेरिका में Ozempic बनाने वाली कंपनी Novo Nordisk पर 1,800 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हो चुके हैं और कानूनी विशेषज्ञ मानते हैं कि यह आंकड़ा बढ़ते-बढ़ते 2 अरब डॉलर तक जा सकता है।

क्यों हो रहे हैं Ozempic पर मुकदमे?
Ozempic और इसकी जैसी अन्य दवाएं (जैसे Wegovy, Rybelsus) GLP-1 Receptor Agonist नामक श्रेणी में आती हैं। ये दवाएं ब्लड शुगर को नियंत्रित करने और भूख कम करने का काम करती हैं। इसी कारण इसे डायबिटीज़ के साथ-साथ वजन घटाने में भी इस्तेमाल किया जाने लगा। लेकिन मरीजों का आरोप है कि इस दवा से उन्हें गंभीर और स्थायी स्वास्थ्य समस्याएं हो गईं।
Ozempic से जुड़े छिपे हुए खतरे
कोर्ट में दर्ज मुकदमों में कई गंभीर बीमारियों और जटिलताओं का जिक्र है -
गैस्ट्रोपेरेसिस (पेट का पैरालिसिस)
- पेट की गति बेहद धीमी हो जाती है।
- लगातार उल्टियां, जी मिचलाना और डिहाइड्रेशन होता है।
- कई मरीजों को फीडिंग ट्यूब लगानी पड़ी और वे पूरी तरह ठीक नहीं हो पाए।
आंतों में रुकावट (Ileus)
- आंतें काम करना बंद कर देती हैं, जिससे ब्लॉकेज हो सकता है।
- कई बार इमरजेंसी सर्जरी की जरूरत पड़ती है।
- 2023 में FDA ने इस खतरे को दवा के लेबल पर शामिल किया।
दृष्टि हानि (NAION)
- अचानक और स्थायी रूप से आंखों की रोशनी खोने का खतरा।
- कुछ शोध बताते हैं कि Ozempic का सक्रिय तत्व semaglutide इसका कारण हो सकता है।
अन्य स्वास्थ्य समस्याएं
- पित्ताशय की बीमारी
- किडनी डैमेज
- अग्नाशय की सूजन (Pancreatitis)
पहला मुकदमा और कानूनी लड़ाई
Ozempic पर पहला मुकदमा अगस्त 2023 में दायर हुआ था। मरीज ने आरोप लगाया कि दवा लेने के बाद उसे पेट का पैरालिसिस और दृष्टि हानि हुई।
कुछ ही महीनों में ऐसे सैकड़ों केस सामने आए और 2024 तक इन्हें पेनसिल्वेनिया (अमेरिका) की एक अदालत में Multidistrict Litigation (MDL) के तहत जोड़ दिया गया।
यह प्रक्रिया इसलिए की जाती है ताकि सभी मामलों की सुनवाई एक साथ हो और सबूतों व गवाहों का विश्लेषण बेहतर ढंग से किया जा सके। अगस्त 2025 तक 1,800 से ज्यादा मामले लंबित हैं और आने वाले महीनों में यह संख्या और बढ़ने की संभावना है।
कौन कर सकता है मुकदमा?
कानूनी विशेषज्ञों के अनुसार, जिन लोगों ने Ozempic, Wegovy, Rybelsus या Eli Lilly की Mounjaro दवा ली है और बाद में -
पेट का पैरालिसिस
आंतों की रुकावट
पित्ताशय की बीमारी
दृष्टि हानि
अग्नाशय की सूजन
जैसी समस्याओं का सामना किया है, वे मुकदमा कर सकते हैं।
इसके लिए मेडिकल रिकॉर्ड होना जरूरी है और कानूनी समयसीमा (1-3 साल, राज्य के हिसाब से) में दावा दायर करना पड़ता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
