Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
भारत में लॉन्च हुई डायबिटीज और मोटापा कंट्रोल करने वाली दवा Ozempic, जानें कीमत, डोज और फायदे
Ozempic Launched in India: डेनमार्क की दवा निर्माता कंपनी नोवो नॉर्डिस्क ने अपनी बहुचर्चित डायबिटीज और वजन घटाने की दवा ओजेम्पिक (Ozempic) भारत में लॉन्च कर दी है। यह दवा 12 दिसंबर से भारतीय मरीजों के लिए उपलब्ध है। कंपनी ने इसकी शुरुआती 0.25 एमजी साप्ताहिक डोज की कीमत 2,200 रुपये तय की है। रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी देश में इस इंजेक्शन 0.25 मिलीग्राम, 0.5 मिलीग्राम और 1 मिलीग्राम की खुराक की में बेचेगी। आपको बता दें कि ओजेम्पिक टाइप 2 डायबिटीज के मरीजों के लिए एक इंजेक्शन है, जिसे हफ्ते में एक बार लेना होता है। भारत की दवा नियामक संस्था CDSCO ने 26 सितंबर 2025 को ओजेम्पिक को भारत में बेचने की मंजूरी दी थी।

क्या है ओजेम्पिक?
ओजेम्पिक एक इंजेक्शन आधारित दवा है, जिसे प्री-फिल्ड इंजेक्शन पेन के रूप में आती है। इसका मतलब है कि इसमें पहले से दवा भरी होती है और मरीज इसे आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे हफ्ते में एक बार लगाया जाता है। यह दवा खासतौर पर टाइप-2 डायबिटीज के मरीजों के लिए बनाई गई है। भारत में डायबिटीज और मोटापे के तेजी से बढ़ते मामलों को देखते हुए विशेषज्ञ इसे एक महत्वपूर्ण कदम मान रहे हैं।
भारत में ओजेम्पिक की कीमत
भारत में ओजेम्पिक को तीन डोज विकल्पों में लॉन्च किया गया है - 0.25 एमजी, 0.5 एमजी और 1 एमजी। कंपनी के मुताबिक, 1 mg डोज की कीमत 11,175 रुपये प्रति महीना होगी। वहीं, 0.5 mg डोज की कीमत 10,170 रुपये प्रति महीना तय गई है। वहीं, 0.25 mg डोज की कीमत 8,800 रुपये प्रति महीना रखी गई है।
ओजेम्पिक कैसे करता है काम?
ओजेम्पिक का मुख्य काम टाइप-2 डायबिटीज में ब्लड शुगर कंट्रोल करना है। इस दवा का मुख्य कंपाउंड सेमाग्लूटाइड (Semaglutide) है, जो GLP-1 (ग्लूकागन लाइक पेप्टाइड‑1) नामक नेचुरल हार्मोन की तरह ही काम करता है। यह शरीर में इंसुलिन के असर को बेहतर बनाता है, जिससे ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है। इसके अलावा, यह भूख को कंट्रोल करता हैं और डाइजेशन को धीमा करता है, जिससे आप कम खाते हैं और वजन कम होने लगता है। गौरतलब है कि ओजेम्पिक डायबिटीज की दवा है, लेकिन इसका इस्तेमाल मोटापा कम करने के लिए भी किया जाता है।
एनआई से बातचीत करते हुए चेलेरम डायबिटीज इंस्टीट्यूट के डॉ. उन्नीकृष्णन ने कहा कि "यह दवा तभी प्रभावी बनती है जब इसके साथ एक नियमित रूटीन, जैसे एक्सरसाइज, संतुलित डाइट और समय पर दवा सही तरीके से अपनाए जाए।" उन्होंने आगे कहा कि "इसे किसी त्वरित वजन घटाने वाली दवा के रूप में समझना गलती होगी यह डायबिटीज मरीजों में हार्ट और किडनी से जुड़ी दिक्कतों को भी कम करने में मदद कर सकती है।"
#WATCH | Delhi: Injectable Ozempic Diabetes 2 weight loss drug launched for Rs 2200 per dose per week.
— ANI (@ANI) December 12, 2025
Chief Endocrinologist and CEO, Chellaram Diabetes Institute, Dr Unnikrishnan says, "... It is a medicine used for both diabetes and weight treatment. While undergoing the… pic.twitter.com/2bY6k85Ohg
क्यों अहम है ओजेम्पिक का भारत में आना?
भारत में डायबिटीज और मोटापे से ग्रसित मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। ऐसे में, यह दवा डायबिटीज के मरीजों के लिए इलाज को आसान बना सकती है और वजन घटाने वालों के लिए प्रभावी साबित हो सकती है।
ओजेम्पिक के संभावित साइड इफेक्ट
वेबसाइट पर ओजेम्पिक को लेने के कुछ संभावित साइड इफेक्ट भी बताए गए हैं, जिसमें पैन्क्रियाटाइटिस (अग्नाशय में सूजन), दृष्टि में परिवर्तन, दस्त, मतली, उल्टी, किडनी की समस्याएं, पेट की गंभीर समस्याएं, एलर्जी और पित्ताशय संबंधी समस्याएं शामिल हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
