Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व
Celebrity Trend: ओजेम्पिक खाने से पहले 100 बार सोचें! ये नहीं वेटलॉस की टैबलेट,साइड इफेक्ट्स कर सकते हैं कंगाल
Ozempic side effects In Hindi: इन दिनों वजन कम करने के लिए ओजेम्पिक इंजेक्शन सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। सेलिब्रिटी इसका बहुत ज्यादा इस्तेमाल कर रहे हैं। मगर क्या आप जानते हैं कि Ozempic वजन घटाने के लिए कोई जादुई दवा नहीं है। यह एक गंभीर मेडिकल ड्रग है जिसे केवल डॉक्टर की सलाह पर ही लिया जाना चाहिए।
फिल्मी दुनिया के दिखावे में आकर सेहत के साथ खिलवाड़ न करें। एक सुंदर शरीर वही है जो स्वस्थ हो न कि वह जो सिर्फ दुबला दिखे। चलिए जान लेते हैं ओजेम्पिक के बारे में।

क्या है Ozempic?
सबसे पहले ये जान लेते हैं कि Ozempic (Semaglutide) असल में एक डायबिटीज टाइप 2 के रोगियों के लिए इस्तेमाल की जाने वाली दवा है। यह GLP-1 नामक हार्मोन की नकल करती है, जो भूख को कम करता है और इंसुलिन को रेग्युलेट करता है। लेकिन हाल ही में ये दवा वजन घटाने के लिए ट्रेंड में आ गई है खासतौर पर हॉलीवुड और बॉलीवुड सेलेब्स के बीच।
क्या कहता है डेटा और ग्लोबल ट्रेंड्स
अमेरिका में Ozempic की बिक्री में 2023 में 300% की बढ़ोतरी देखी गई। Google Trends के अनुसार, "Ozempic weight loss" सर्च 2024 की शुरुआत में टॉप हेल्थ ट्रेंड बन गया। एक सर्वे के मुताबिक, 1 में से 3 अमेरिकी वयस्कों ने Ozempic को वजन घटाने के विकल्प के तौर पर सर्च किया है।
वहीं भारत में भी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और स्टार्स की वजह से इसका क्रेज बढ़ा है। कई मेडिकल स्टोर पर लोग इसे डिमांड कर रहे हैं बिना यह जाने कि यह कितनी गंभीर साइड इफेक्ट्स के साथ आता है।
कौन-कौन हैं इस ट्रेंड के पीछे?
1. हॉलीवुड सेलेब्स जैसे Kim Kardashian, Elon Musk, और Oprah Winfrey तक पर Ozempic इस्तेमाल करने के आरोप लगे हैं।
2. बॉलीवुड में भी whispers हैं कि कुछ ए-लिस्ट एक्टर्स शूट से पहले वज़न कंट्रोल के लिए इसका सहारा ले रहे हैं।
3. सोशल मीडिया पर #OzempicBody और #MagicShot जैसे हैशटैग्स से जुड़ी पोस्ट्स ने इसके instant weight loss myth को हवा दी है।
लेकिन क्या यह सुरक्षित है?
अब सवाल ये उठता है कि क्या इसका सेवन सही है? उत्तर है नहीं। हालांकि FDA ने इसे टाइप 2 डायबिटीज के लिए अप्रूव किया है, लेकिन वजन घटाने के लिए इसे लेना जोखिम भरा हो सकता है।
रिपोर्टेड साइड इफेक्ट्स:
मतली और उल्टी (Nausea and Vomiting)
पेट दर्द और गैस्ट्रिक समस्याएं
Gallbladder की बीमारी
Hypoglycemia (ब्लड शुगर का गिरना)
Muscle Loss (मसल्स गलने लगना)
Thyroid ट्यूमर और पैंक्रियास से जुड़ी समस्याएं (कुछ रिसर्च में पाया गया है)
Mayo Clinic के अनुसार, Ozempic के साइड इफेक्ट्स में से कुछ इतने गंभीर हो सकते हैं कि अस्पताल में भर्ती की जरूरत पड़ सकती है।
कीमत और जेब पर असर
भारत में Ozempic का एक इंजेक्शन करीब ₹10,000-₹15,000 तक आता है।
महीने भर के कोर्स पर खर्च आता है ₹40,000-₹60,000 तक।
यह खर्च सिर्फ दवा का है इसमें डॉक्टर कंसल्टेशन, टेस्ट और डाइट चार्ट शामिल नहीं हैं।
इसलिए कहा जा रहा है कि ये "वजन कम करने की नहीं, बल्कि जेब खाली करने की दवा है"।
साइकोलॉजिकल डिपेंडेंसी
कई यूजर्स का कहना है कि दवा बंद करते ही वजन वापस आने लगा। कुछ केस में mental dependency बन गई कि बिना Ozempic के वजन घटाना नामुमकिन है। इससे जुड़ी body image anxiety और eating disorder जैसी समस्याएं भी तेजी से बढ़ रही हैं।
विकल्प क्या हैं?
वजन घटाने के लिए हेल्दी लाइफस्टाइल, संतुलित डाइट और एक्सरसाइज का कोई शॉर्टकट नहीं होता। डॉक्टरों की सलाह है कि पहले पूरी बॉडी एनालिसिस करवाएं, अगर जरूरत हो तो लाइफस्टाइल चेंज के साथ मेडिकल मदद लें, Ozempic सिर्फ last resort के तौर पर, डॉक्टर की सलाह से ही इस्तेमाल करें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
