Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
पाकिस्तानी एक्ट्रेस निमरा खान ने 1 हफ्ते में कम कर लिया 8 किलो, इस डाइट से किया कमाल!
Pakistani Actor Nimra Khan lost 8 kg : पाकिस्तानी अभिनेत्री निमरा खान ने एक हफ्ते में 8 किलो वजन कम किया, लेकिन उन्होंने स्वीकार किया कि यह डाइट नुकसानदायक हो सकता है। निमरा ने अपनी डाइट में ग्रीन टी, ग्रीन सेब और अंडे के सफेद भाग को शामिल किया था। हालांकि, हेल्थ एक्सपर्ट्स क्रैश डाइट को स्वस्थ तरीके से वजन कम करने का तरीका नहीं मानते।
क्रैश डाइट से हार्ट समस्याएं, बालों का झड़ना, धीमा मेटाबॉलिज्म और मूड स्विंग्स जैसे साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं। एक्सपर्ट्स का कहना है कि स्थायी और सुरक्षित वेट लॉस के लिए संतुलित आहार और नियमित एक्सरसाइज जरूरी है।

एक हफ्ते किया क्रेश डाइट
पाकिस्तानी अभिनेत्री निमरा खान ने एक हफ्ते तक क्रैश डाइट अपनाकर 8 किलो वजन कम किया। उनकी डाइट में हर 3 घंटे में हरा सेब, 2 घंटे में ग्रीन टी और चिया सीड्स शामिल थे। दिन की शुरुआत गुनगुने पानी में शहद और नींबू डालकर करती थीं। हालांकि, निमरा ने बताया कि क्रैश डाइट आमतौर पर 3 दिन से ज्यादा नहीं चल पाती, लेकिन उन्होंने इसे 7 दिनों तक फॉलो किया, जिससे उनका वजन तेजी से घटा।
क्रैश डाइट का दिल पर पड़ता है बुरा असर
कम कैलोरी डाइट से शरीर में फैट की मात्रा बढ़ सकती है, जिससे हार्ट पर बुरा असर पड़ता है। यह सांस फूलने, हार्ट रेट बढ़ने जैसी समस्याओं को जन्म दे सकता है। इस प्रकार की डाइट से वजन कम करने के बजाय धीरे-धीरे शरीर को नुकसान होता है, इसलिए विशेषज्ञों का सुझाव है कि इस तरह की डाइट से बचना चाहिए और किसी डॉक्टर से परामर्श लेना चाहिए।
न्यूट्रीशन की कमी से हेयर फॉल
क्रैश डाइट के दुष्प्रभावों में एक और गंभीर समस्या बालों का झड़ना है। बालों को स्वस्थ रखने के लिए पर्याप्त प्रोटीन, हेल्दी फैट्स, विटामिन, मिनरल्स, बायोटीन, सेलेनियम, और जिंक की आवश्यकता होती है। अगर इन पोषक तत्वों की कमी होती है, तो बाल कमजोर हो सकते हैं और गिरने लगते हैं। इसलिए संतुलित आहार लेना बेहद जरूरी है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
