Latest Updates
-
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया
पाकिस्तान के पूर्व PM इमरान खान को हुई दो गंभीर बीमारियां, जानें इनके लक्षण
Imran Khan Suffer from Serious Disease: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान इन दिनों जेल में हैं। हाल ही में उनके बारे में एक खबर सामने आई है कि इमरान खान गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे हैं। खबर है कि उन्हें वर्टिगो (Vertigo) और टिनिटस (Tinnitus) नाम की दो बीमारियों ने घेर लिया है। दोनों ही स्थितियां न सिर्फ शरीर को कमजोर करती हैं बल्कि रोजमर्रा की जिंदगी को भी प्रभावित करती हैं।
जहां वर्टिगो में व्यक्ति को चक्कर और संतुलन बिगड़ने की समस्या होती है, वहीं टिनिटस में कानों में लगातार आवाज या घंटी बजने जैसी ध्वनि सुनाई देती है। आइए जानते हैं इन बीमारियों के लक्षण और इनके असर।
वर्टिगो (Vertigo) क्या है?
वर्टिगो एक ऐसी न्यूरोलॉजिकल और बैलेंस डिसऑर्डर (Balance Disorder) स्थिति है, जिसमें व्यक्ति को ऐसा महसूस होता है कि वह स्वयं या उसके आसपास का वातावरण घूम रहा है। यह असल में कोई बीमारी नहीं, बल्कि किसी अन्य स्वास्थ्य समस्या का लक्षण है। यह अक्सर कान के अंदरूनी हिस्से (inner ear) या दिमाग (brain) की समस्या की वजह से होता है।

वर्टिगो के लक्षण (Symptoms of Vertigo)
चक्कर आना - ऐसा महसूस होना कि सब कुछ घूम रहा है।
संतुलन बिगड़ना - खड़े होने या चलने में अस्थिरता।
सिर भारी या हल्का लगना।
मतली और उल्टी।
आंखों में धुंधलापन या फोकस न कर पाना।
कानों में आवाज
पसीना आना और बेचैनी।
लंबे समय तक बैठे या खड़े रहने में परेशानी।
टिनिटस (Tinnitus) क्या है?
टिनिटस एक ऐसी स्थिति है जिसमें व्यक्ति के कानों में लगातार आवाज, गूंज या घंटी बजने जैसी ध्वनि सुनाई देती है, जबकि वास्तव में बाहर कोई आवाज मौजूद नहीं होती। इसे सामान्य भाषा में "कानों में घंटी बजना" भी कहा जाता है। यह अपने आप में कोई बीमारी नहीं है, बल्कि कान या श्रवण तंत्र (hearing system) से जुड़ी किसी समस्या का लक्षण है।
टिनिटस के लक्षण (Symptoms of Tinnitus)
कानों में लगातार घंटी, भिनभिनाहट, सीटी या गूंज जैसी आवाज सुनाई देना।
रात में या शांत माहौल में यह आवाज़ और ज्यादा स्पष्ट सुनाई देना।
सुनने में कठिनाई या धुंधला सुनाई देना।
सिरदर्द और बेचैनी।
नींद में समस्या (Insomnia)।
तनाव और चिड़चिड़ापन बढ़ना।
कानों में दबाव या भारीपन महसूस होना।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications