Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
15 दिन पेशाब पीकर जोड़ी टूटी हुई हड्डी, एक्टर परेश रावल का दावा, कैसे काम करता है यूरिन थेरेपी?
अभिनेता परेश रावल ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपनी एक अनोखी रिकवरी जर्नी के बारे में खुलासा किया। उन्होंने बताया कि फिल्म 'घातक' की शूटिंग के दौरान एक सीन में राकेश पांडे के साथ स्टंट करते वक्त उन्हें घुटने में गंभीर चोट लग गई थी। चोट के बाद टीनू आनंद और डैनी डेंजोंगपा उन्हें तुरंत मुंबई के नानावटी अस्पताल लेकर पहुंचे। परेश रावल ने उस समय का जिक्र करते हुए कहा कि उन्हें डर था कि कहीं उनका करियर खत्म न हो जाए।
अस्पताल में परेश रावल से मिलने दिवंगत एक्शन डायरेक्टर वीरू देवगन पहुंचे। उन्होंने परेश को एक हैरान कर देने वाली सलाह दी - "सुबह उठते ही अपना मूत्र पीजिए, सारे फाइटर यही करते हैं, इससे जल्दी रिकवरी होती है।" इसके साथ ही वीरू देवगन ने शराब, तंबाकू और मटन से दूर रहकर साधारण भोजन करने की सलाह भी दी।

15 दिन तक मूत्र का सेवन किया
परेश रावल ने इस सलाह को गंभीरता से लिया और इसे एक 'रिचुअल' की तरह निभाया। उन्होंने पूरे 15 दिनों तक हर सुबह अपने मूत्र का सेवन किया। परेश ने कहा कि अगर करना है तो 'बीयर' की तरह चुस्की लेकर करूंगा। इस घरेलू उपाय का असर ऐसा रहा कि जब 15 दिन बाद उनकी नई एक्स-रे रिपोर्ट आई, तो डॉक्टर भी हैरान रह गए। हड्डी में जुड़ने के संकेत नजर आए, जबकि आमतौर पर इस तरह की चोट को ठीक होने में दो से ढाई महीने लगते हैं। परेश रावल मात्र डेढ़ महीने में पूरी तरह ठीक हो गए।
मूत्र पीने के फायदे
मूत्र शरीर से निकलने वाला एक अपशिष्ट पदार्थ है जिसमें पानी के अलावा यूरिया, इलेक्ट्रोलाइट्स (जैसे सोडियम), क्रिएटिनिन और अन्य तत्व मौजूद होते हैं। कई संस्कृतियों में इसे औषधीय माना गया है। पुराने समय में और कुछ धार्मिक पद्धतियों में मूत्र पीने की परंपरा रही है। 1944 में ब्रिटिश नेचुरोपैथ जॉन आर्मस्ट्रांग ने भी इसे प्राकृतिक उपचार बताया था।
आज भी कुछ लोग मूत्र पीने से मुंह के घाव ठीक करने, आंखों की रोशनी सुधारने, पोषक तत्वों की पूर्ति करने और इम्यून सिस्टम मजबूत करने का दावा करते हैं। हालांकि, इन दावों के वैज्ञानिक प्रमाण सीमित हैं।
वैज्ञानिक नजरिया
NCBI (National Center for Biotechnology Information) की रिपोर्ट के अनुसार, वैज्ञानिक दृष्टिकोण से मूत्र पीने के कोई स्पष्ट स्वास्थ्य लाभ साबित नहीं हुए हैं। मूत्र में हार्मोन, विटामिन और एंटीबॉडी होते हैं, लेकिन इतनी कम मात्रा में कि उनका असर नगण्य होता है। मूत्र एक मूत्रवर्धक (diuretic) होता है, जो शरीर से अधिक पानी और नमक बाहर निकालता है, जिससे डिहाइड्रेशन का खतरा बढ़ सकता है।
मूत्र पीने के नुकसान
भले ही मूत्र शरीर से बाहर निकलने से पहले स्वच्छ हो, लेकिन बाहर निकलते ही यह बैक्टीरिया के संपर्क में आ सकता है। यहां तक कि स्वस्थ व्यक्ति के मूत्र में भी बैक्टीरिया हो सकते हैं। दूसरे व्यक्ति का मूत्र पीने से संक्रमण और बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। कमजोर इम्यून सिस्टम वाले या छोटे बच्चों के लिए यह विशेष रूप से खतरनाक हो सकता है।
इसके अलावा, मूत्र में मौजूद सोडियम और अन्य इलेक्ट्रोलाइट्स के कारण शरीर में पानी की कमी और इलेक्ट्रोलाइट असंतुलन हो सकता है, खासकर अगर व्यक्ति पहले से डिहाइड्रेटेड हो। इस वजह से विशेषज्ञ पानी की अनुपस्थिति में भी मूत्र पीने की सलाह नहीं देते।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
