Latest Updates
-
World Polio Day 2026: पोलियो कैसे होता है? जानिए इसके शुरुआती लक्षण और बचाव के उपाय -
Sharad Purnima 2026: शरद पूर्णिमा की रात शारीरिक संबंध बना सकते हैं या नहीं? जानें क्या है नियम -
शरद पूर्णिमा की रात चांद की रोशनी में क्यों रखी जाती है खीर? जानें धार्मिक और वैज्ञानिक कारण -
Karwa Chauth 2026: करवा चौथ से पहले चेहरे पर चाहिए नेचुरल ग्लो? ट्राई करें शहनाज हुसैन के ये 5 होममेड फेस पैक -
Sharad Purnima 2026: 25 या 26 अक्टूबर, कब है शरद पूर्णिमा? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय का समय -
Shamonda Virus: शमोंडा वायरस क्या है और कैसे फैलता है? फ्रांस में पहली बार इंसान संक्रमित, जांच शुरू -
बार-बार सिरदर्द होना हो सकता है इन 6 गंभीर बीमारियों का संकेत, नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी -
सौंफ और धनिया का पानी पीने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, जानें सेवन का सही तरीका -
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा
चमकीला' के लिए परिणीति ने बढ़ाया था 15 किलो वजन, घटाने में छूट गए थे पसीने
Parineeti Chopra gained 15kgs for Chamkila : परिणीति चोपड़ा इस दिनों अपने पर्सनल लाइफ और प्रोफेशन लाइफ को लेकर काफी सुर्खियों में छाई रहती है। एक्ट्रेस की हालिया रिलीज मूवी 'अमर सिंह चमकीला' की वजह से हर जगह तारीफे बटोर रही हैं। एक्टिंग के लिए तारीफ मिल रही है। वहीं परिणीति कुछ समय से प्रेगनेंसी की खबरों को लेकर चर्चा में थी। अब एक्ट्रेस ने इन सभी अटकलों को लेकर खुलासा किया है कि वो प्रेग्नेंट नहीं हैं।
फिल्म में अमरजोत की भूमिका निभाने के लिए उन्होंने वजन बढ़ाया था। आइए जानते हैं परिणीति ने कैसे बढ़ाया था वजन और घटाने के लिए कितनी करनी पड़ी मशक्कत

15 किलो बढ़ाया था वजन
हाल ही में 'चमकीला' की टीम मूवी के प्रमोशन के लिए कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो पर पहुंची थी। वहां परिणीति ने अपने बढ़े हुए वजन के बारे में खुलकर बताया कि मूवी में चमकीला की पत्नी और स्टेज पार्टनर अमरजोत जैसा दिखने के लिए उन्होंने 15 किलो वजन बढ़ाया था। इसके लिए फिल्म के डायरेक्टर इम्तियाज अली ने उन्हें खूब पराठे खिलाए थे। एक्ट्रेस ने साफ कर दिया कि उनका बढ़ा हुआ वजन सिर्फ फिल्म के लिए ही था।
जिम जाकर बहाया पसीना
फिल्म 'चमकीला' के लिए वजन बढ़ाने के बाद परिणीति चोपड़ा ने जिम में घंटो वर्कआउट और डाइट फॉलो करके वेटलॉस किया था। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर जिम में एक्सरसाइज करते हुए वीडियो भी पोस्ट किया था।
वीडियो पोस्ट कर कही थी ये बात
परिणीति ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा भी था कि अब फिल्म पूरी हो चुकी है तो कहानी उलट गई है, मुझे स्टूडियो की याद आती है, लेकिन फिर से पहले जैसी दिखने के लिए जिम करती हूं। बहुत मुश्किल काम है, लेकिन अभी कुछ इंच और कम करना बाकी है। एक्ट्रेस फिर से अपने फिटनेस रूटीन पर लौट चुकी हैं और वर्कआउट के साथ बैलेंस डाइट फॉलो कर रही हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
