Latest Updates
-
संडे स्पेशल डिनर के लिए परफेक्ट है पनीर कॉर्न पुलाव, स्वाद ऐसा कि सब मांगेंगे दोबारा -
सूरज की तपिश से काला पड़ गया है चेहरा? इन 3 देसी नुस्खों से हटाएं जिद्दी सन टैन -
क्या बारिश से हुए नुकसान पर सरकार और इंश्योरेंस कंपनी से मिलता है मुआवजा? हां, तो जानें कैसे करें क्लेम? -
छोटी हाइट वाली लड़कियों पर सबसे ज्यादा जंचते हैं ये आउटफिट, दिखती हैं सुपर स्टाइलिश और लंबी -
बरसात में इन 5 लोगों को गलती से भी नहीं खाना चाहिए दही, वरना बिगड़ सकती है सेहत -
Ravi Pradosh Vrat Katha: इस कथा के बिना अधूरा है रवि प्रदोष व्रत, जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और शिव आरती -
World Paper Bag Day 2026: कब और क्यों हुई पेपर बैग दिवस की शुरुआत? जानें इसका दिलचस्प इतिहास -
गलती से भी पास-पास न रखें मनी प्लांट और तुलसी का पौधा, वरना कंगाली के साथ आ जाएंगी ये 3 बड़ी मुसीबतें -
इस एक श्राप की वजह से अविवाहित कपल्स नहीं कर सकते जगन्नाथ मंदिर में दर्शन, आप भी जान लें रहस्य -
Varalakshmi Vrat के दिन लगेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, जानें क्या करें, क्या न करें और सूतक के नियम
Paris 2024 Olympics: दो ओलंपिक मेडल जीतने वाली पीवी सिंधु फिटनेस को लेकर हैं स्ट्रिक्ट, फॉलो करती हैं ये डाइट
PV Sindhu's Diet And Fitness Routine : भारत की बेडमिंटन प्लेयर पीवी सिंधु ने पेरिस ओलंपिक 2024 में अपना पहला मैच जीत लिया है। सिंधु ने मालदीव की फातिमा नबाहा अब्दुल रज्जाक को मात दी हैं। इसके बाद सिंधु अपने दूसरे ग्रुप मैच में 31 जुलाई को एस्टोनिया की क्रिस्टिन कुबा का सामना करेंगी। जिसमें जीत हासिल कर वह प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंच जाएंगी।
पीवी सिंधु ने रियो ओलंपिक में रजत और टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीता था। अगर वह पेरिस ओलंपिक में पोडियम पर पहुंचने में सफल रहती हैं तो फिर वह पदकों की हैट्रिक पूरी करने वाली भारत की पहली खिलाड़ी बन जाएंगी जाएंगी।
पी वी सिंधु की गिनती सबसे अनुशासित और मेहनती प्लेयर्स में होती हैं। जो अपनी प्रैक्टिस के साथ बिल्कुल कॉम्प्रोमाइज नहीं करते हैं। इसके लिए वो स्ट्रिक्ट डाइट और एक्सरसाज रूटीन को फॉलो करती हैं। आइए आज आपको बताते हैं स्टार शटलर पी वी सिंधु की डाइट।

सुबह 4 बजे उठती हैं सिंधु
पीवी सिंधु के दिन की शुरुआत सुबह 4 बजे होती है। वो रोजाना जल्दी सुबह उठकर प्रैक्टिस करती हैं। रोज़ सुबह 7-12 बजे तक उनकी प्रैक्टिस का एक सेशन चलता है। जिसके बाद वह लंच के लिए ब्रेक लेती है। अपने प्रैक्टिस सेशन के दौरान वह खूब पानी और अन्य लिक्विड फूड का सेवन करती हैं। ताकि डिहाइड्रेशन और थकान ना महसूस हो।
रनिंग करना नहीं भूलती
पीवी सिंधु हर दिन कुछ समय के लिए दौड़ लगाती हैं। रनिंग उनके वर्कआउट प्लान का ऐसा हिस्सा है जिसके लिए वह हर दिन समय ज़रूर निकालती हैं।
नाश्ते में क्या खाती हैं सिंधु
पीवी सिंधु डाइट को लेकर बेहद स्ट्रिक्ट हैं। सुबह के नाश्ते यानि ब्रेकफास्ट में वह अंडा, फ्रूट्स और दूध जैसी चीज़ें खाती हैं। जिनमें खूब मिनरल्स और प्रोटीन होता है। कार्ब्स और प्रोटीन का पोर्शन उनकी थाली में बैलेंस रहे, इस बात का सिंधु ध्यान रखती हैं।
पैरों और पीठ पर देती हैं ध्यान
पीवी सिंधु के फिटनेस और वर्कआउट प्लान में अक्सर बदलाव होते रहते हैं। पीवी सिंधु अपने कोच की मदद से अपना वर्कआउट प्लान बना तैयार करती हैं। वो ऐसे वर्कआउट करना पसंद करती हैं जिनसे पैर, कंधे और घुटने की मज़बूती बढ़ती हैं।
लंच और डिनर
पीवी सिंधु दोपहर और रात के खाने में घर का बना खाना खाती हैं। उनकी डाइट में चावल, मीट और सब्ज़ियां मुख्य होती हैं। इस तरह वह प्रोटीन, कार्ब्स और ज़रूरी पोषक तत्वों की आवश्यक खुराक लेती हैं। इसके साथ ही पीवी सिंधु की डाइट में फ्रूट्स और ड्राई फ्रूट्स को भी खूब अहमियत देती हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications