Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
दो ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर इन 2 चीजों के साथ करती हैं दिन की शुरुआत, ऐसे रहती हैं फिट
Manu Bhaker Fitness and Diet : पेरिस ओलंपिक 2024 में एयर पिस्टल शूटर मनु भाकर ने ब्रॉन्ज मेडल जीतकर न सिर्फ मनु ने भारत का नाम रौशन किया है बल्कि 2 पदक जीतकर इतिहास रच डाला है। मनु भाकर ने 10 मीटर महिला एयर पिस्टल सिंगल और मिक्स डबल्स में ब्रॉन्ज मेडल जीता है। 2020 टोक्यो ओलंपिक में फाइनल की रेस से बाहर होने वाली मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक में सफलता के झंडे गाड़े दिए हैं। इस मुकाम तक पहुंचने के लिए इस एथलीट ने खूब मेहनत की है। अभी भी मनु से एक और पदक की उम्मीद की जा रही हैं।
मनु भाकर को अभी 2 अगस्त को भी 25 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में भी उतरना है, अगर वो 3 मेडल जीत लेती हैं, तो ऐसा करने वाली वो एकमात्र एथलीट होंगी। आइए जानते हैं कि अर्जुन की तरह लक्ष्य को साधने वाली मनु भाकर कैसे फिट रहती हैं और उनकी डाइट क्या हैं?

मनु भाकर दिन की शुरुआत हेल्दी खाने के साथ करती है और खुद को शांत रखने के लिए नियमित योग और प्रणायाम भी करती हैं।
देसी खाना खाना हैं पसंद
मेडल जीतने के बाद मनु से पूछा गया कि आपका पसंदीदा खाना क्या है? इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा, "ज़ाहिर तौर पर मेरी 'मां' वाला आलू का पराठा।" इससे पता चलता हैं कि मनु को देसी और सिंपल खाना खाना हैं पसंद। मनु भाकर शाकाहारी हैं। वो अंडा तक नहीं खाती हैं। वो घर का बना सादा खाना खाना ही पसंद करती हैं। जिसमें दाल, रोटी, सब्जी और पनीर शामिल करती हैं। प्रोटीन के लिए मनु भाकर रोजाना पनीर खाना नहीं भूलती हैं।
करती हैं योगाभ्यास
शूटिंग में खुद को शांत और एकाग्रचित होना जरूरी होता है। इसके लिए मनु भाकर रोजाना योग और प्राणायाम करती हैं। मनु भाकर ने इंस्टाग्राम पर योगा करते हुए अलग-अलग पोज में कई फोटोज शेयर किए हैं। उनका कहना है कि चाहे वो दिनभर में कितनी भी व्यस्त हों, लेकिन योग करना नहीं भूलती हैं।
रोजाना विटामिन डी का करती हैं सेवन
मनु भाकर विटामिन डी की कमी को पूरा करने के लिए सप्लीमेंट की जगह नेचुरल सन लाइट लेने पर विश्वास रखती हैं। मनु भाकर ने अपने इंस्टाग्राम पर कई फोटो शेयर की हैं जिसमें वो सुबह के वक्त धूप सेंकते हुए नजर आ रही हैं।
इन 2 चीजों से शुरू करती हैं दिन की शुरूआत
मनु भाकर अपने दिन की शुरुआत भीगे बादाम और अखरोट के साथ करती हैं। जो उनके दिमाग और आंखों को बाज की तरह तेज बनाए रखते हैं।
स्ट्रेंथ ट्रेनिंग से खुद को रखती हैं फिट
22 साल की मनु भाकर दिनभर में 4-5 घंटे शूटिंग की प्रैक्टिस करती हैं और फिट रहने के लिए जिम में घंटों वर्क आउट भी करती हैं। मनु भाकर सप्ताह में 5 दिन जिम जरूर जाती हैं, जहां वो स्ट्रेंथ ट्रेनिंग, कार्डियो और वेट ट्रेनिंग जैसी पावर एक्सरसाइज करती हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
