Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
'पीछे देखो...' मीम वाले अहमद शाह के छोटे भाई का कार्डियक अरेस्ट से निधन, कैसे फेफड़ों में उल्टी बनी जानलेवा
Umar Shah death news : पाकिस्तान का मासूम चेहरा और सोशल मीडिया सेंसेशन अहमद शाह, जिसे लोग "पीछे देखो, पीछे" वीडियो से पहचानते हैं, इन दिनों गहरे सदमे में हैं। उनके छोटे भाई उमर शाह का अचानक निधन हो गया है। इस खबर ने उनके फैंस और शुभचिंतकों को भी हिला कर रख दिया है। पिछले साल ही अहमद की बहन आयशा का देहांत हुआ था और अब परिवार दूसरी बड़ी त्रासदी से गुजर रहा है। अहमद ने इंस्टाग्राम पर इस दुखद खबर को शेयर किया है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, उमर को अचानक कार्डियक अरेस्ट हुआ। उन्हें उल्टी आई और वह फेफड़ों में चली गई। सांस की नली ब्लॉक हो जाने से ऑक्सीजन का प्रवाह रुक गया और दिल ने काम करना बंद कर दिया। शुरुआती जानकारी के अनुसार, उमर की मौत फेफड़ों में उल्टी भर जाने (Aspiration) से की वजह से कार्डियक अरेस्ट हुई हैं। आइए जानते हैं कि यह स्थिति क्या है और उल्टी के कारण कार्डियक अरेस्ट कैसे हो सकता है।

उल्टी फेफड़ों में जाने से दिल की धड़कन क्यों रुक सकती है?
फेफड़ों में उल्टी भरने की स्थिति को मेडिकल भाषा में Vomitus Aspiration कहा जाता है। यह तब होता है जब भोजन, उल्टी या लार पेट की बजाय फेफड़ों में पहुंच जाती है।
इस स्थिति में सांस लेने में तकलीफ़ हो सकती है, Aspiration Pneumonia यानी संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है और ऑक्सीजन की कमी हो सकती है। जब ऑक्सीजन का प्रवाह दिमाग और दिल तक ठीक से नहीं पहुंचता, तो संज्ञाहरण कार्डियक अरेस्ट की स्थिति बन जाती है। उमर शाह के निधन ने यह स्पष्ट कर दिया कि उल्टी को नजरअंदाज करना भी जानलेवा हो सकता है, खासकर जब व्यक्ति बीमार, कमजोर या बेहोश हो।
कार्डियक अरेस्ट और हार्ट अटैक में फर्क
लोग अक्सर हार्ट अटैक और कार्डियक अरेस्ट को एक ही समझते हैं, लेकिन दोनों अलग हैं।
- हार्ट अटैक तब होता है जब हृदय की धमनियों में ब्लॉकेज आ जाता है।
- कार्डियक अरेस्ट तब होता है जब हृदय की धड़कन अचानक रुक जाती है। यह ऑक्सीजन की कमी, इलेक्ट्रोलाइट असंतुलन या फेफड़ों की गंभीर समस्या से ट्रिगर हो सकता है।
- अहमद शाह के भाई के मामले में उल्टी फेफड़ों में चली गई, जिससे ऑक्सीजन का प्रवाह रुक गया और अचानक कार्डियक अरेस्ट हो गया।
डॉक्टर क्या कहते हैं?
मेडिकल विशेषज्ञों के अनुसार
- अगर किसी व्यक्ति को उल्टी आने के दौरान बेहोशी या गहरी नींद हो, तो यह ज्यादा खतरनाक होता है।
- इस दौरान सांस की नली ब्लॉक हो सकती है, जिससे शरीर को तुरंत ऑक्सीजन नहीं मिल पाती।
- ऐसी स्थिति में मरीज को तुरंत CPR (Cardiopulmonary Resuscitation) और इमरजेंसी ट्रीटमेंट देना ज़रूरी होता है।
रोकथाम के उपाय
- बीमार व्यक्ति को करवट देकर सुलाएं, इससे उल्टी बाहर निकल सके और फेफड़ों में न जाए।
- शराब या अधिक दवा लेने के बाद सावधानी, इन हालातों में उल्टी का खतरा बढ़ जाता है।
- सांस लेने में तकलीफ़ पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें - देर करना जानलेवा हो सकता है।
- CPR की ट्रेनिंग लें : अचानक कार्डियक अरेस्ट की स्थिति में यह जीवन बचा सकती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
