Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
मोटापे के खिलाफ पीएम मोदी की जंग, मनु भाकर, आनंद महिंद्रा समेत इन 10 हस्तियों किया नॉमिनेट
Fight Against Obesity : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को मोटापे के खिलाफ एक विशेष कैंपेन की शुरुआत की। इस पहल के तहत उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों की 10 प्रमुख हस्तियों को नॉमिनेट किया, जिनमें जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा और शूटर मनु भाकर शामिल हैं।
इस कैंपेन का उद्देश्य लोगों को मोटापे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करना है। नॉमिनेट किए गए व्यक्ति भी आगे 10-10 लोगों को नामित कर सकते हैं, जिससे यह अभियान व्यापक स्तर पर फैले। प्रधानमंत्री ने 23 फरवरी को अपने 'मन की बात' कार्यक्रम में इस पहल की घोषणा की थी। यह कैंपेन स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के लिए शुरू किया गया है, जिसमें सही खानपान, व्यायाम और फिटनेस पर जोर दिया जाएगा। सरकार को उम्मीद है कि यह पहल पूरे देश में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने में मदद करेगी।

PM मोदी ने क्या कहा?
PM मोदी ने मोटापे के खिलाफ जागरूकता अभियान को बढ़ाने की अपील की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "जैसा कि मैंने कल 'मन की बात' में कहा था, मैं मोटापे के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने और खाने में खाद्य तेल की खपत को कम करने के लिए जागरूकता फैलाने हेतु कुछ प्रमुख हस्तियों को नॉमिनेट कर रहा हूँ।"
प्रधानमंत्री ने आग्रह किया कि नॉमिनेट किए गए लोग भी आगे 10-10 लोगों को नॉमिनेट करें, ताकि यह अभियान अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचे और एक जन आंदोलन का रूप ले सके। उनका कहना है कि मोटापा एक गंभीर स्वास्थ्य समस्या है, जिसे संतुलित आहार और स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर रोका जा सकता है।
नरेंद्र मोदी ने इन 10 हस्तियों को किया नॉमिनेट
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मोटापे के खिलाफ जागरूकता फैलाने के लिए 10 प्रमुख हस्तियों को नामित किया है। इन हस्तियों में जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा, भोजपुरी एक्टर और आजमगढ़ से पूर्व सांसद दिनेश लाल यादव 'निरहुआ', ओलंपियन मनु भाकर, वेटलिफ्टर मीराबाई चानू, साउथ सुपरस्टार मोहनलाल, इंफोसिस के को-फाउंडर नंदन नीलेकणि, बॉलीवुड एक्टर आर माधवन, प्रसिद्ध सिंगर श्रेया घोषाल और राज्यसभा सांसद सुधा मूर्ति शामिल हैं।
उमर अब्दुल्ला ने इन हस्तियों को किया नॉमिनेट
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मोटापे के खिलाफ जागरूकता फैलाने के लिए नामित किए जाने के बाद जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने भी 10 लोगों को नॉमिनेट किया है। उन्होंने बायोकॉन की चेयरपर्सन किरण मजूमदार-शॉ, उद्योगपति सज्जन जिंदल, बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण, टेनिस स्टार सानिया मिर्जा, क्रिकेटर इरफान पठान, एनसीपी (शरद गुट) की नेता सुप्रिया सुले, पर्वतारोही कुलदीप हंदो, तीरंदाज शीतल देवी, कश्मीरी फुटबॉलर इकरा रसूल और पलक बिज्रल को इस अभियान में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है।
मोटापे के स्वास्थ्य जोखिम
मोटापा न केवल शारीरिक रूप से असहज महसूस कराता है, बल्कि यह कई गंभीर बीमारियों का कारण भी बन सकता है। अधिक वजन से हृदय रोग, उच्च रक्तचाप और मधुमेह जैसी समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है।
हृदय रोग - मोटापा कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर बढ़ाकर हृदय पर दबाव डालता है, जिससे हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है।
मधुमेह (डायबिटीज टाइप-2) - मोटापे से शरीर में इंसुलिन का प्रभाव कम हो जाता है, जिससे टाइप-2 डायबिटीज होने की संभावना बढ़ जाती है।
जोड़ों की समस्या - अधिक वजन के कारण घुटनों, कूल्हों और रीढ़ पर दबाव बढ़ता है, जिससे गठिया (अर्थराइटिस) हो सकता है।
सांस लेने में परेशानी - मोटापे से स्लीप एपनिया और अस्थमा जैसी श्वसन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।
मानसिक स्वास्थ्य पर प्रभाव - मोटापा आत्मविश्वास कम कर सकता है और डिप्रेशन, तनाव जैसी मानसिक बीमारियों को जन्म दे सकता है।
इसलिए संतुलित आहार और नियमित व्यायाम से मोटापे को नियंत्रित करना जरूरी है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
