Latest Updates
-
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम
PM Modi का पसंदीदा सुपरफूड है अश्वगंधा, जानिए इसके हैरान करने वाले 4 फायदे और इस्तेमाल का तरीका
Ashwagandha Benefits In Hindi: 75 साल की उम्र में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एनर्जी हर किसी को हैरान कर देती है। हर कोई सोचता है कि वो इतने एक्टिव कैसे रहते हैं। उनके इस सुपर एक्टिव लाइफस्टाइल के पीछे योग के साथ-साथ आयुर्वेद का गहरा प्रभाव है। पीएम मोदी ने कई वैश्विक मंचों पर अश्वगंधा की महत्ता पर जोर दिया है और इसे आधुनिक जीवनशैली के लिए एक जादुई जड़ी-बूटी बताया है। ये जड़ी-बूटी जितना सुगंधित है उतना ही ज्यादा फायदेमंद भी है। तभी तो कहा जाता है कि अश्वगंधा केवल एक सप्लीमेंट नहीं है, बल्कि यह शरीर और मस्तिष्क को भीतर से रीसेट करने का काम करता है।
इसके महत्व को जानकर ही प्रधानमंत्री ने WHO के दूसरे ग्लोबल समिट में इसकी चर्चा की। अगर आप भी तनावपूर्ण जीवन से जूझ रहे हैं और अपनी कार्यक्षमता बढ़ाना चाहते हैं, तो जानिए अश्वगंधा के वो 4 बड़े फायदे जो इसे पीएम मोदी का पसंदीदा सुपरफूड बनाते हैं।

1. स्ट्रेस और कोर्टिसोल लेवल को कम करने में रामबाण
अश्वगंधा एक बेहतरीन 'एडेप्टोजेन' (Adaptogen) है। इसका सबसे प्रमुख फायदा यह है कि यह शरीर में तनाव बढ़ाने वाले हार्मोन 'कोर्टिसोल' के स्तर को कम करता है। इसके फायदे की बात करें तो यह मानसिक चिंता और एंग्जायटी को दूर कर मन को शांत रखता है। पीएम मोदी की तरह कठिन फैसलों और भारी वर्कलोड के बीच मानसिक स्पष्टता बनाए रखने के लिए यह सबसे उपयोगी है।
2. मस्तिष्क की क्षमता और एकाग्रता में सुधार
अश्वगंधा न केवल शरीर बल्कि दिमाग को भी तेज करता है। शोध बताते हैं कि इसका नियमित सेवन याददाश्त (Memory) और ध्यान केंद्रित करने की क्षमता को बढ़ाता है। बता दें कि यह मस्तिष्क की कोशिकाओं को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाता है, जिससे अल्जाइमर और उम्र के साथ होने वाली भूलने की बीमारी का खतरा कम होता है।
3. शारीरिक शक्ति और स्टैमिना में जबरदस्त इजाफा
अश्वगंधा का नाम 'अश्व' (घोड़े) से आया है, जिसका अर्थ है घोड़े जैसी ताकत देने वाला। यह मांसपेशियों के विकास और शरीर की कार्यक्षमता (Physical Performance) को बढ़ाने में मदद करता है। यह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता (Immunity) को इतना मजबूत बना देता है कि बदलते मौसम और संक्रमण का असर शरीर पर कम होता है।
4. सुकून भरी नींद
अश्वगंधा का लैटिन नाम 'विथानिया सोम्नीफेरा' है, जिसमें 'सोम्नीफेरा' का अर्थ है 'नींद लाने वाला'। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में नींद की कमी एक बड़ी समस्या है। रात को इसका सेवन करने से नर्वस सिस्टम रिलैक्स होता है और अनिद्रा की समस्या दूर होती है, जिससे आप सुबह तरोताजा महसूस करते हैं।
अश्वगंधा के इस्तेमाल का सही तरीका (How to Use)
अश्वगंधा का अधिकतम लाभ उठाने के लिए इसे सही समय और सही मात्रा में लेना जरूरी है हम नीचे बता रहे हैं कि आप इसे कैसे इस्तेमाल कर सकते हैं।
दूध के साथ मिलाकर करें सेवन
आधा चम्मच अश्वगंधा पाउडर को एक गिलास गुनगुने दूध और शहद के साथ रात को सोने से पहले लें। यह नींद और शारीरिक रिकवरी के लिए सबसे अच्छा है।
स्मूदी बनाकर पिएं
आप केले, खजूर और दूध में अशवगंधा मिलाकर इसकी स्मूदी भी बना सकते हैं जो पीने में टेस्टी और हेल्दी होगा।
अश्वगंधा के बनाएं लड्डू
अगर आप ऑफिस जा रहे हैं तो छुट्टी वाले दिन बेसन या आटे में ड्राई फ्रुट्स के साथ अश्वगंधा के लड्डू बना लें और इन्हें खाएं। ये खाने में टेस्टी होने के साथ कैरी करने में भी आसान हैं।
अश्वगंधा की चाय बनाएं
सुबह शाम आप अश्वगंधा की चाय बना लें, इसमें अदरक और काली मिर्च भी डाल सकते हैं। बिना दूध के पिएं तो ज्यादा अच्छा है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
