Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
Weight Loss Tip : पोहा या उपमा, तेजी से वजन कम करने के लिए कौन सा नाश्ता चुनें?
Poha vs upma for weight loss : भारत में नाश्ते, लंच और डिनर में तरह-तरह के डिशेज बनाए जाते हैं, लेकिन सुबह के नाश्ते में पोहा और उपमा लगभग हर घर में बनते हैं। इसे बनाना जितना आसान है, इसके फायदे उससे कहीं अधिक हैं। ये दोनों पेट को लंबे समय तक भरा रखते हैं, जिससे ओवरईटिंग से बचा जा सकता है।
लेकिन वजन घटाने (Weight Loss) के मामले में लोग अक्सर सोचते हैं कि इनमें से कौन सा ऑप्शन ज्यादा फायदेमंद रहेगा। वेट लॉस डाइट में ऐसे फूड्स शामिल करने की सलाह दी जाती है जिनमें कैलोरी कम और फाइबर, पोषक तत्व अधिक हों। इसलिए यह जानना जरूरी है कि पोहा और उपमा में कैलोरी कितनी है, इन्हें कब खाना चाहिए और ये शरीर पर किस तरह असर डालते हैं।

पोहा खाने के लाभ
पोहा, यानी चिउड़े, थोड़ा तेल, राई, करी पत्ते, प्याज और मूंगफली के साथ पकाए जाते हैं। यह हल्का, आसानी से पचने वाला और लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस कराता है। इसकी स्वाद में हल्कापन और जल्दी बनने की खासियत इसे सभी के लिए पसंदीदा बनाती है। पोहा में मूंगफली होने के कारण आयरन की मात्रा भी अच्छी होती है।
उपमा खाने के लाभ
उपमा सूजी (सेमोलिना) से बनाया जाता है, जिसे पहले सूखा भूनकर सब्जियों, करी पत्ते, राई और थोड़े तेल के साथ पकाया जाता है। यह नरम, स्वादिष्ट और पेट भरने वाला होता है। उपमा में डाली गई सब्जियों के कारण प्रोटीन और फाइबर की मात्रा भी बढ़ जाती है, जो वजन घटाने में सहायक हो सकती है।
पोहा और उपमा के कैलोरी और पोषण की तुलना
पोहा: लगभग 150 ग्राम पोहा में 180-200 कैलोरी होती हैं। इसमें कार्बोहाइड्रेट थोड़े कम और आयरन थोड़ी ज्यादा मात्रा में होता है।
उपमा: एक सर्विंग उपमा में लगभग 220-250 कैलोरी होती हैं। इसमें वसा की मात्रा पोषण और तेल/घी के उपयोग पर निर्भर करती है।
वजन घटाने के लिए कौन बेहतर है?
अगर आप कैलोरी गिन रहे हैं, तो पोहा हल्के होने के कारण थोड़ा बेहतर विकल्प हो सकता है। लेकिन ध्यान दें कि पोहा या उपमा में सब्जियों की मात्रा बढ़ाकर फाइबर बढ़ाया जा सकता है, जिससे लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस होता है।
कुछ आसान टिप्स
- ज्यादा फाइबर पाने के लिए दोनों में सब्जियाँ डालें।
- तेल की मात्रा कम करें या जैतून का तेल इस्तेमाल करें।
- पोहा में मूंगफली या उपमा में घी कम डालें।
- प्रोटीन बढ़ाने के लिए अंकुरित दालें या उबली हुई दालें डालें।
- धीरे-धीरे और ध्यान से खाएं, ताकि ओवरईटिंग से बचा जा सके।
वेटलॉस के लिए क्या खाएं?
पोहा और उपमा दोनों ही स्वास्थ्यवर्धक भारतीय नाश्ते हैं और सही तरीके से तैयार किए जाएं तो वजन घटाने में मदद कर सकते हैं। इसमें सबसे महत्वपूर्ण है आपकी पोर्टियन साइज़ और सामग्री का चुनाव। यदि आप पोहा बनाते समय तेल कम करें और अधिक सब्जियाँ डालें, या उपमा में घी कम करके सब्जियों और दालों की मात्रा बढ़ाएं, तो ये दोनों व्यंजन आपके वजन घटाने में हेल्पफुल साबित हो सकते हैं। वैसे वजन कम करने के लिए पोहा उपमा से बेहतर विकल्प हो सकता है क्योंकि इसमें कैलोरी कम होती है। यह पेट भरा रखता है, वजन बढ़ने से रोकता है और शरीर में प्रोटीन की कमी को भी पूरा करता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
