Latest Updates
-
थायराइड की दवा कब और कैसे लें? डॉक्टर से जानें सही समय और तरीका -
Ayurveda Day 2026: कब और कैसे हुई आयुर्वेद दिवस की शुरुआत? जानें इस साल की थीम, महत्व और इतिहास -
रानी मुखर्जी की मां और प्लेबैक सिंगर कृष्णा मुखर्जी का निधन, 75 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में भूलकर भी न करें ये 6 काम, वरना नाराज हो सकते हैं पितर -
Fact Check: चेहरे पर 'गोल्ड ऑयल' लगाने से मिलेगी जवां-ग्लोइंग स्किन? जानें वायरल दावे का सच -
लड्डू-मोदक नहीं, यहां बप्पा को लगता है बबल टी का भोग! गणपति पूजा का अनोखा अंदाज हुआ वायरल -
Parivartini Ekadashi Vrat Katha: परिवर्तिनी एकादशी पर जरूर पढ़ें राजा बलि की कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Parivartini Ekadashi 2026 Wishes: हरि की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को भेजें परिवर्तिनी एकादशी की शुभकामनाएं -
अब 1000 से 2000 रूपये में किराए पर मिलेगा गरबा पार्टनर, वारयल पोस्ट ने सोशल मीडिया पर मचाया बवाल -
World Alzheimer's Day 2026: भूलने की आदत कहीं अल्जाइमर का शुरुआती संकेत तो नहीं, जानें इसके लक्षण और इलाज
Gauahar Khan: न्यू मॉम गौहर खान के ट्रांसफॉर्मेशन से हैरान हुए फैंस, 10 दिन में 10 किलो वजन किया कम
मशहूर एक्ट्रेस गौहर खान ने हाल ही में अपने पहले बच्चे के रूप में एक बेटे को जन्म दिया। बेटे के जन्म के साथ गौहर खान के मदरहुड की लाइफ शुरू हो गई। एक्ट्रेस गौहर खान और उनके पति जैद दरबार ने 10 मई, 2023 को अपने बेटे की जन्म की खबर अपने फैंस के साथ शेयर की। हालांकि, बच्चे को जन्म देने के 10 दिनों के अंदर, गौहर ने अपने वजन घटाने और फिटनेस से सभी को हैरान कर दिया।

10 दिन में किया 10 किलो वजन कम
एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोर शेयर की, जिसमें गौहर खान के चेहरे पर नई मां बनने की चमक साफ देखी जा सकती है। इस स्टोर पोस्ट में गौहर ने खुद की एक मिरर सेल्फी फैंस के साथ शेयर की है। जिसमें एक्ट्रेस ने क्रीम कलर का नाइट सूट पहना है और अपने बालों को खुला रखा है। गौहर के इस फिटनेस वाले रूप को देख कर हैरान रह गए। इस स्टोरी पोस्ट के साथ गौहर ने एक नोट लिखा, " प्रसाव के बाद 10 दिनों में 10 किलो वजन कम किया! अल्हम्दुलिल्लाह 6 और जाने के लिए! #newmomlife
गौहर खान की बेटे के साथ पहली तस्वीर
गौहर खान की डिलीवरी के बाद से ही उनके फैंस न्यू बॉर्न बच्चे को देखने के लिए काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। 16 मई, 2023 को, गौहर खान ने अपने बच्चे के साथ एक पोस्ट शेयर की, जिसमें भले ही बच्चे का चेहरा न दिख रहा हो, लेकिन बच्चे की पहली झलक पाकर उनके फैंस काफी खुश नजर आए। इस तस्वीर में बच्चा अपनी मां के कधे पर सिर रखकर शांति से सो रहा था।
अपनी इस तस्वीर के कैप्शन में गौहर खान ने लिखा कि, " तो अब रात के 12 बज चुके हैं, एक नई मॉम के रूप में मेरे पहले मदर्स डे का 1 दिन बीत चुका है, हां मुझमें एक मां के रूप में अपनी पहली पोस्ट के लिए भी इतनी ऊर्जा नहीं थी, लेकिन बेटा, मैं आभारी हूं!!! !!!! अल्हम्दुलिल्लाह, हर चीज और हर किसी के लिए जिन्होंने इसे मेरे लिए इतना खास बनाया। बस अपने बच्चे को गोद में लेना ही अल्लाह की ओर से मेरा सबसे अच्छा तोहफा है! अल्लाहुम्मा बारिक फ़िही। हर साल मैंने उन सभी माताओं के लिए एक पोस्ट लिखी, जिन्होंने मेरे जीवन को प्रभावित किया है, लेकिन मेरे लिए 2023 मदर्स डे की सबसे खास बात यह थी कि मेरी मां ने मुझे मदर्स डे की शुभकामनाएं दीं बेटा !!!! "
गर्भवती महिलाओं के फैसले पर गौहर खान
अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान गौहर खान ने इस्टाग्राम अकाउंट पर खुद का एक खुबसूरत वीडियो अपने फैंस के साथ शेयर करते हुए दिखाया कि कैसे प्रेग्नेंट महिलाओं को उनके हर काम के लिए आंका जाता है। वीडियो में दिखाया गया है कि गौहर ने टाई और डाई को-ऑर्डिनेट सेट पहन रखा था और इसके साथ न्यूड मेकअप और ब्लैक सनग्लासेस पेयर किया था।
हर प्रेग्नेंट मां को अपनी ये पोस्ट समर्पित करते हुए एक्ट्रेस ने अपने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, " गर्भवती महिलाओं, उनके वजन, उनके मूड, उनके चलने के बारे में बहुत ज्यादा जजमेंट हैं ... बस सभी उम्मीद करने वाली माताओं के लिए एक चिल्लाहट है, आपका चलना आपका अपना है, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। लड़खड़ाओ या नहीं, तुम कमाल हो! "
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
