Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
रात में दूध पीने के फायदे तो सुनें है जरा नुकसान भी जान लें
दूध पीना सेहत के लिए काफी अच्छा माना जाता है। यह आपकी हड्डियों के साथ-साथ ग्रोथ के लिए भी काफी अच्छा होता है। आमतौर पर, लोग दूध को कई अलग-अलग तरीकों से पीते हैं। यहां तक कि वे अपनेे टाइम के अनुसार दूध पीना पसंद करते हैं। जहां लोग इसे अपने ब्रेकफास्ट का हिस्सा बनाते हैं, वहीं कुछ लोग रात में सोने से पहले दूध पीते हैं। रात को सोने से पहले गर्म दूध पीने से अच्छी नींद भी आती है।
यह बात सच है कि दूध पीने के कई फायदे होते हैं। लेकिन आप किस समय दूध पी रहे हैं, उसका गहरा असर आपकी सेहत पर पड़ता है। मसलन, अगर आप रात को सोने से पहले दूध पीते हैं तो इससे आपको कुछ फायदे और नुकसान हो सकते हैं, जिसके बारे में आज हम आपको इस लेख में बता रहे हैं-

रात में दूध पीने के क्या फायदे हैं?
रात में दूध पीना कई मायनों में बेहद फायदेमंद माना जाता है। मसलन-
• रात में दूध पीने से आपको अच्छी नींद आ सकती हैं। दरअसल, दूध में ट्रिप्टोफैन नामक एक अमीनो एसिड पाया जाता है, जो सेरोटोनिन और मेलाटोनिन के प्रोडक्शन को बढ़ावा दे सकता है। जिससे आपको रात में अधिक आरामदायक तरीके से सोने में मदद मिलती है।
• रात में दूध पीने से आपको कई पोषक तत्व जैसे कैल्शियम, विटामिन डी, प्रोटीन और विटामिन बी आदि मिलते हैं। इससे आपको अपना डेली न्यूट्रिशन इनटेक को बनाए रखने में मदद मिलती है।
• रात में दूध पीने से आपको अपनी बोन हेल्थ को बनाए रखने में मदद मिलती है। दरअसल, दूध में मौजूद कैल्शियम और विटामिन डी आपकी हड्डियों को अधिक मजबूत बनाता है।
• रात में अगर आप गर्म दूध पीते हैं तो इससे आपको काफी रिलैक्सिंग फील हो सकता है। इसलिए, अगर आप रात में सोते समय खुद को एक सूदिंग व कंफर्ट फील करवाना चाहते हैं तो ऐसे में एक कप गर्म दूध पीना अच्छा आइडिया हो सकता है।
• रात में दूध पीने से आपको अपने वजन को बनाए रखने में भी मदद मिलती है। दरअसल, दूध का प्रोटीन कंटेंट आपको लंबे समय तक फुलर अहसास करवाता है, जिससे आपको देर रात अनहेल्दी फूड्स या स्नैकिंग का मन नहीं करता है।
रात में दूध पीने के क्या नुकसान हैं?
जहां रात में दूध पीना सेहत के लिए काफी अच्छा माना जाता है, वहीं इससे होने वाले नुकसान को भी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। मसलन-
• कुछ लोगों को रात में दूध पीने से डाइजेशन इश्यूज जैसे ब्लोटिंग या गैस आदि की समस्या हो सकती है। जो लोग लैक्टोज इनटॉलरेंट हैं, उन्हें रात में दूध ना पीने की सलाह दी जाती है।
• रात में दूध का सेवन आपके डेली कैलोरी कंटेंट को बढ़ा सकता है। खासतौर से, अगर आप दूध में चीनी, चॉकलेट सिरप या फिर अन्य किसी तरह के सिरप का इस्तेमाल करते हैं तो इससे आपकी सेहत को नुकसान हो सकता है। साथ ही वजन कम करना काफी मुश्किल हो सकता है।
• अगर आप रात में सोते समय अपने ओरल हाइजीन का ख्याल नहीं रखते हैं तो इससे आपको बेड टाइम में दूध पीने से डेंटल प्रॉब्लम्स हो सकती हैं।
• यूं तो रात में सोते समय गर्म दूध पीने से अच्छी नींद मिलती है। लेकिन कुछ लोगों के साथ इसका बिल्कुल उलट हो सकता है। दरअसल, रात को सोने से पहले लिक्विड चीजें लेने से उन्हें बार-बार बाथरूम जाना पड़ता है, जिससे उनकी नींद में खलल पड़ सकता है।
• कुछ लोगों को दूध के प्रोटीन से एलर्जी होती है, जिससे उन्हें हल्के से लेकर गंभीर एलर्जी हो सकती है। ऐसे लोग अगर रात में दूध का सेवन करते हैं, जो उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
