Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
वर्कआउट से पहले प्रोटीन शेक पीने से मिलते हैं ये फायदे और नुकसान, जानिए
जो लोग खुद को फिट और हेल्दी बनाए रखना चाहते हैं वे अक्सर अपने डेली रूटीन में वर्कआउट को जरूर शामिल करते हैं। साथ ही साथ, वे अपनी डाइट का भी खास ख्याल रखते हैं। अमूमन बेहतर तरीके से वर्कआउट करने के लिए वे प्री और पोस्ट वर्कआउट मील पर भी उतना ही ध्यान देते हैं। इस दौरान लोग प्रोटीन शेक जरूर लेते हैं।
अगर आप भी अपने प्रोटीन इनटेक को बैलेंस करने और मसल्स बिल्डअप के लिए प्री-वर्कआउट मील के रूप में प्रोटीन शेक लेते हैं तो इससे आपको कुछ फायदे व नुकसान हो सकते हैं। जिसके बारे में आज हम आपको इस लेख में बता रहे हैं-

वर्कआउट से पहले प्रोटीन शेक पीने के क्या फायदे हैं?
वर्कआउट से पहले प्रोटीन शेक पीने से कई लाभ मिल सकते हैं। मसलन-
मिलती है एनर्जी
वर्कआउट से पहले प्रोटीन शेक लेने से आपको एनर्जी मिलती है। जिससे आपके लिए वर्कआउट करना थोड़ा आसान हो जाता है। इससे मसल्स बिल्डअप और फैट को बर्न करने में काफी मदद मिलती है।
मसल्स रिपेयर और ग्रोथ में मददगार
मसल्स को रिपेयर करने व ग्रोथ में प्रोटीन का सेवन करना बेहद जरूरी माना जाता है। जब आप वर्कआउट से पहले प्रोटीन का सेवन करते हैं, तो यह आपकी मसल्स को अमीनो एसिड प्रदान कर सकता है। खासतौर से, अगर आप रेसिस्टेंस ट्रेनिंग कर रहे हैं तो ऐसे में प्री-वर्कआउट प्रोटीन शेक लेना यकीनन काफी अच्छा है।
नहीं लगती भूख
अगर आपने वर्कआउट से पहले कुछ घंटों तक खाना नहीं खाया है तो ऐसे में जिम जाने से पहले प्रोटीन का सेवन करने आपको संतुष्टि का अहसास होता है। यह आपको वर्कआउट के दौरान सिरदर्द या चक्कर आने जैसी समस्या नहीं होती है।
मिलते हैं अमीनो एसिड
प्रोटीन अमीनो एसिड से बने होते हैं, जिनमें से कुछ कई बॉडी फंक्शन्स के लिए जरूरी होते हैं। वर्कआउट से पहले प्रोटीन का सेवन यह सुनिश्चित करता है कि ये अमीनो एसिड मसल्स फंक्शन और ओवर ऑल हेल्थ को सपोर्ट करें।
वर्कआउट से पहले प्रोटीन शेक पीने के क्या नुकसान हैं?
वर्कआउट से पहले प्रोटीन शेक पीने से ना केवल आपको फायदे मिलते हैं, बल्कि इसके कुछ नुकसान भी हैं। मसलन-
हो सकती है डाइजेशन प्रॉब्लम
वर्कआउट से पहले प्रोटीन शेक पीने से आपको डाइजेशन से जुड़ी प्रॉब्लम्स हो सकती हैं। कुछ लोगों को इससे सूजन या गैस की शिकायत हो सकती है। यह काफी हद तक इस बात पर भी निर्भर करता है कि आप किस टाइप का प्रोटीन ले रहे हैं।
बढ़ सकता है कैलोरी इनटेक
अगर आप प्री-वर्कआउट मील के रूप में प्रोटीन शेक लेते हैं और उस दौरान उसमें इस्तेमाल की जाने वाली आइटम्स को लेकर अतिरिक्त सावधानी नहीं बरतते हैं तो यह आपके ओवर ऑल कैलोरी काउंट पर असर डाल सकता है। खासतौर से, अगर आपका गोल वजन कम करना है तो यह आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है।
हो सकता है अनकंफर्ट
आपके प्रोटीन शेक का समय भी काफी मायने रखता है। अपने वर्कआउट से ठीक पहले इसका सेवन करने से पाचन के लिए पर्याप्त समय नहीं मिल पाता है, जिससे एक्सरसाइज करते हुए आपको अनकंफर्टेबल फील हो सकता है। अगर आपको भी ऐसा ही कुछ फील हो रहा है तो प्री-वर्कआउट मील के रूप में प्रोटीन शेक लेने से बचें।
अधिक सेवन करने की संभावना
कुछ लोग एक सप्लीमेंट के रूप में प्रोटीन शेक का सेवन प्री-वर्कआउट मील के रूप में करते हैं। लेकिन कुछ समय बाद वह उन पर बहुत अधिक निर्भर हो जाते हैं। ऐसे में वे अपनी डाइट को इग्नोर करना शुरू कर देते हैं, क्योंकि उन्हें लगता है कि वे प्रोटीन शेक ले रहे हैं। लेकिन ऐसा करने से आपकी ओवर ऑल हेल्थ पर नेगेटिव असर पड़ सकता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
