Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
Sexual Health: प्राइवेट पार्ट में संक्रमण और खुजली की वजह हो सकती है जुएं, ऐसे पहचानें और फैलने से रोकें
सिर के बालों में होने वाली जूं के बारे में तो सब जानते है, लेकिन क्या आपने प्राइवेट पार्ट (प्यूबिक एरिया) में होने वाली के बारे में सुना है, जिन्हें प्यूबिक लाइस यानी जघन्य जूं भी कहा जाता है। अमेरिकी संस्था सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (सीडीसी) के अनुसार प्यूबिक लाइस को क्रैब्स भी कहा जाता है। ये जुएं इंसानी खून चूसकर बड़ी होती है और रेंगकर एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति तक पहुंच जाती है। यदि समय पर इनका इलाज नहीं किया जाएं तो इंफेक्शन बढ़ने की संभावना रहती है। प्यूबिक लाइस संक्रमित व्यक्ति से शारीरिक संबंध बनाने या उसके संपर्क में आए गंदे तौलिए और कपड़ों को इस्तेमाल करने से भी प्यूबिक लाइस फैलते हैं।

क्या है प्यूबिक लाइस?
जघन जूं भी सर के जूं की तरह ही होती है। सेन्टर ऑफ डिसीज़ कंट्रोल एंड प्रिवेनशन द्वारा प्यूबिक लाइस इंफेक्शन को लेकर कई शोध किये गए हैं। विशेषज्ञों के अनुसार प्यूबिक लाइस उतना कॉमन नहीं है मगर किशोर उम्र की लड़कियों में यह समस्या अक्सर देखी जा सकती है।
कैसे करें इनकी पहचान
गुप्तांग में पाई जाने वाली जुएं साइज में 2 एमएम होने के साथ भूरे रंग की होती हैं। आमतौर पर इनका पता लगाना मुश्किल होता है लेकिन कभी-कभी आप इन्हें अपने बालों में देख सकते हैं। प्यूबिक एरिया के अलावा छाती, बगल, दाढ़ी और अंडरआर्म्स के बालों, भौंहो और पलकों के बालों में भी ये मिल सकते हैं।
प्यूबिक एरिया में जूं होने के कई लक्षण
प्यूबिक एरिया में खुजली
हल्का बुखार
चिड़चिड़ापन
काटने की जगह पर नीले या लाल निशानों का पड़ना
हल्की कमजोरी

कंडोम भी नहीं बचा सकता है प्यूबिक लाइस से
यदि आप संक्रमित हैं, तो आप अपने कपड़े, बिस्तर या हाइजीन प्रोडक्ट (जैसे रेज़र) किसी और के साथ शेयर करने से बचें। और ट्रीटमेंट के दौरान यौन संपर्क सहित शरीर के निकट संपर्क में शामिल न हों। कंडोम भी प्यूबिक लाइस से नहीं बचा सकता। सीडीसी के मुताबिक, 'यह एक गलत धारणा है कि टॉयलेट सीट पर बैठने से जूं आसानी से फैल जाती हैं। ऐसा नहीं हो सकता क्योंकि जूं इंसानी शरीर से लंबे समय तक दूर नहीं रह सकतीं और उनके पास शौचालय की सीटों जैसी चिकनी सतहों पर चलने के लिए पैर नहीं होते हैं।
कैसे बचें?
* प्यूबकि लाइस से बचने के लिए जरूरी है कि सिर के बालों में भी जूं न हों।
प्यूबिक एरिया के साथ-साथ पूरे शरीर की सफाई रखें। प्यूबिक एरिया को सूखा रखें। वहां नमी न रहे।
* पार्टनर से शारीरिक संबंध बनाते हुए ध्यान रखें कि
* अगर आपको मालूम है कि किसी को जूं हैं तो उसके कपड़े, तौलिया, बेडशीट को हाथ लगाने से भी बचें।
* अगर आपको लगातार प्यूबिक एरिया में बहुत दिनों से खुजली हो रही है तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
* प्यूबिक एरिया की समय-समय पर ग्रूमिंग करते रहें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
