Latest Updates
-
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार
R.Madhvan ने जब अचानक से घटा लिया था 21 दिनों में वजन, फिर एक्टर ने शेयर की थी ट्रिक
बॉलीवुड अभिनेता आर. माधवन ने कुछ समय पहले अपना वेटलॉस करके फैंस को चौंका दिया था। इसके बाद हर कोई उनके इस ट्रांसफॉर्मेशन का सीक्रेट जानना चाहते थे। हालांकि एक्टर ने अपनी फिटनेस यात्रा का खुलासा किया करके अपना सीक्रेट शेयर किया था। उन्होंने बताया कि अगर कोई व्यक्ति 21 दिनों तक सही और बैलेंस्ड रुटीन अपनाए, तो शरीर में बड़ा बदलाव देखा जा सकता है।
माधवन के अनुसार, उनकी फिटनेस का राज सिर्फ डाइट और एक्सरसाइज के सही नियमों का पालन करना है। वे हेल्दी ईटिंग और नियमित वर्कआउट पर जोर देते हैं। उन्होंने आलस को दूर कर अनुशासन बनाए रखने की सलाह दी है। उनकी फिटनेस का मुख्य मंत्र संतुलित आहार, पर्याप्त नींद और नियमित एक्सरसाइज है, जिससे वे फैट से फिट हुए हैं।

एक्टर ने अपनाई ये ट्रिक
एक्टर आर. माधवन ने वजन कम करने के लिए इंटरमिटेंट फास्टिंग अपनाई। उन्होंने बिना किसी वर्कआउट के 21 दिनों तक सही भोजन और खाने का सही समय तय कर अपनी फिटनेस बनाए रखी। माधवन ने रोजाना इस रूटीन को फॉलो कर खुद को फिट किया। उनके अनुसार, सही डाइट प्लान और अनुशासन से बिना एक्सरसाइज के भी वजन घटाया जा सकता है।
कैसे एक्टर ने घटाया वजन
इसके लिए एक्टर ने कहा है कि वे अपना आखिरी मील शाम 7 बजे से पहले-पहले ही खा लेते हैं। उनका खाना प्रोटीन और फैट फ्री होता है। वह सुबह के समय रोजाना वॉक करते हैं और दिन में पर्याप्त मात्रा में लिक्विड लेते हैं। इसके साथ-साथ वह अपनी नींद भी पूरी करते हैं। वेट मैनेजमेंट के लिए 7-8 घंटे की नींद बेहद जरूरी है। वह अगले दिन सुबह 10 बजे से पहले कुछ नहीं खाते हैं। इसके अनुसार, आपकी फास्टिंग 15 से 16 घंटे की हो जाती है। साथ ही, एक्टर बताते हैं कि हमें अपने भोजन को सही से चबा-चबाकर खाना चाहिए।
इंटरमिटेंट फास्टिंग के फायदे
इंटरमिटेंट फास्टिंग से वजन कम करने में मदद मिलती है और ब्लड शुगर नियंत्रित रहता है। यह हार्ट हेल्थ को सुधारने और मेंटल हेल्थ को बढ़ावा देने में सहायक है। फास्टिंग से शरीर डिटॉक्स होता है, जिससे एनर्जी लेवल बढ़ता है। सही तरीके से अपनाने पर यह फिटनेस और संपूर्ण स्वास्थ्य को बेहतर बनाती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications