Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
रॉकेट्री के लिए 3 महीने केक खाकर बढ़ाया वजन, फिर कैसे 21 दिनों में फैट से फिट हुए आर माधवन ?
Actor R Madhavan Body Transformation: 'रहना है तेरे दिल में' 'मैडी' का रोल निभाकर लाखों दिलों में बसने वाले एक्टर आर माधवन की फैन फॉलोइंग में कभी कमी नहीं आई। आज भी लड़कियां उनके चार्मिंग और क्यूट लुक की दीवानी है। हाल ही में जब उन्हें 'शैतान' में नेगेटिव रोल में निभाकर सबको हैरान कर दिया था। आर माधवन न सिर्फ अपनी एक्टिंग बल्कि अपने अपनी फिजिक्स के लिए भी जाने जाते हैं।
आइए जानते हैं कि कैसे माधवन ने 21 दिन में वेटलॉस किया। दरअसल फिल्म रॉकेट्री के लिए माधवन को वेट बढ़ाना था। आइए जानते हैं कि कैसे माधवन ने वेटगेन किया और फिर इसे कम किया।

'रॉकेट्री' के लिए वजन बढ़ाने के लिए 3 महीने तक खाया केक
कर्ली टेल्स से बात करते हुए आर माधवन ने बताया कि फिल्म रॉकेट्री के लिए उन्होंने एप्लाइड काइन्सियोलॉजी मेथड की मदद से वजन बढ़ाया था। उन्होंने कहा- 'मैंने ये जानने के लिए बहुत रिसर्च की कि मैं अपना वजन कैसे बढ़ा सकता हूं और फिर इसे तेजी से कैसे घटा सकता हूं। 'रॉकेट्री' एक्टर ने बताया कि इसके लिए तीन महीनों तक मैंने सिर्फ केक खाया, इससे मेरा शरीर पूरी तरह फूल गया था, झुकने और जूते की लेस बांधना भी मुश्किल हो गया था।
बता दें कि फिल्म 'रॉकेट्री' में आर माधवन ने एक एयरोस्पेस 79 साल के इंजीनियर नांबी नारायणन का रोल निभाया था। देशद्रोह का आरोप लगा जाता है। इसके बाद माधवन ने जितनी तेजी से वजन बढ़ाया था, उतनी ही तेजी से सिर्फ 21 दिनों में वेटलॉस कर लिया। आइए जानते हैं कैसे?
इंटरमिटेंट फास्टिंग से घटाया वजन
आर माधवन ने हाल ही में X पर एक पोस्ट करके बताया कि इंटरमिटेंट फास्टिंग से उन्हें मोटापा कम करने में खूब मदद मिली है। उन्होंने शेयर किया, 'इंटरमिटेंट फास्टिंग, खाने को 45-60 बार जोर से चबाकर खाने (भोजन को पीयो और पानी को चबाओ) और दिन के आखिरी मील (खाना) को शाम पौने सात बजे तक खाना। (सिर्फ पका हुआ खाना, दोपहर तीन बजे के बाद कच्चा खाना बिल्कुल नहीं), सुबह-सवेरे लंबी वॉक और रात में गहरी नींद (सोने से 90 मिनट पहले कोई स्क्रीन टाइम नहीं)... बहुत सारे तरल (लिक्विड) पदार्थ...।'
बिना दवाई और वर्कआउट के माधवन ने कम किया वजन
एक्टर ने वीडियो शेयर करके बताया है कि उन्होंने वर्कआउट, रनिंग, मेडिकेशन, दवाईयों और सर्जरी के बिना ही खुद को 21 दिनों में फैट टू फिट किया। ऐसा करने के लिए उन्होंने सिर्फ उतना ही खाना खाया जितना उनकी बॉडी के लिए जरूर ही। वर्कफ्रंट की बात करें, माधवन अब एक्टर फिल्म 'टेस्ट' में दिखाई देंगे. जिसमें वो सिद्धार्थ और नयनतारा के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
