Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
Rahul Vaidya transformation: हर दिन 16 घंटों तक फास्टिंग करते हैं राहुल वैद्य, 1 दिन सिर्फ पानी पर रहते हैं
Rahul Vaidya transformation : हाल ही में सिंगर राहुल वैद्य ने सोशल मीडिया पर अपनी पिक्चर्स शेयर कीं। उन्होंने बताया कि वो दिन के 16 घंटे कुछ नहीं खाते हैं। राहुल ने अपने एब्स फ्लॉन्ट करते हुए फोटो शेयर कीं और लिखा- 16 घंटे की फास्टिंग का असर दिख रहा है।
उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में बताया कि उनकी पीठ में काफी दर्द रहता है और इस वजह से वो वर्क आउट नहीं कर पा रहे हैं। इस वजह से अपनी फिटनेस बनाए रखने के लिए उन्होंने इंटरमिटेंट फास्टिंग करना चुना है।

डेढ़ महीने से फॉलो कर रहा हूं
राहुल ने आगे बताया- जब मैंने फास्टिंग के बारे में पढ़ा तो मैंने समझा की वजन कंट्रोल करने के अलावा भी फास्ट करने के कई फायदे हैं। मैंने फास्टिंग करने का मन बना लिया और अब मुझे ये रूटीन फॉलो करते करीब डेढ़ महीने हो चुके हैं।
उन्होंने बताया कि वो हफ्ते के 6 दिन 16 घंटों तक फास्टिंग पर रहते हैं। 1 दिन मैं सिर्फ पानी ही पीता हूं और पूरे 24 घंटे फास्ट रखता हूं। उन्होंने कहा- ये सेल्स को जनरेट करने के लिए काफी अच्छा है।
वेटलॉस किया
राहुल ने कहा कि मेरा बॉडी टाइप ही ऐसा है कि अगर मैं कोई रूटीन लगातार 20 दिन या तीन हफ़्तों तक करता जाऊं तो इसका असर मेरे शरीर पर दिखने लगता है। मैंने जब फास्ट करना शुरू किया था तब से अब तक काफी वजन कम कर लिया है। मुझे खुद ऐसा लगता है कि अब मैं काफी फिट और लीन लग रहा हूं।
क्या होती है इंटरमिटेंट फास्टिंग?
ये वजन कंट्रोल करने का डाइट बेस्ड तरीका है। इंटरमिटेंट फास्टिंग के दौरान व्यक्ति को खाना खाने के बीच 12-40 घंटे का गैप रखना होता है। इस दौरान सॉलिड फूड की जगह चाय, कॉफी, फल या जूस ले सकते हैं।
फायदे
इंटरमिटेंट फास्टिंग वजन कम करने में मदद करता है और उम्र बढ़ने के लक्षणों को भी कम करता है। इसके अलावा यह दिल की हेल्थ में सुधार, मस्तिष्क के कार्यों में सुधार और किसी इंसान के जीवन को बढ़ाने में सहायक होता है। इसके साथ ही यह शरीर में इंफ्लेमेशन को कम करती है और इंसुलिन प्रतिरोध में सुधार करने में उपयोगी है, इससे ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है। ये डायबिटीज और कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से बचाने में मददगार है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
