Latest Updates
-
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
राम कपूर ने घटाए 42 किलो वजन, नया लुक देखते ही कहेंगे 'बड़े अच्छे लगते हैं'
Ram Kapoor Loses 42 Kgs : टीवी के फेमस एक्टर राम कपूर ने सोशल मीडिया पर अपना ट्रांसफॉर्मेशन पोस्ट किया, जो लोगों को हैरान कर रहा है। 'बड़े अच्छे लगते हैं' फेम राम कपूर का यह ट्रांसफॉर्मेशन देखकर लोग अपनी आंखों पर विश्वास नहीं कर पा रहे हैं। राम कपूर ने 'कसम से' जैसे शो से अपनी जबरदस्त पहचान बनाई थी, और अब उनका बदला हुआ लुक चर्चा का विषय बन गया है। राम कपूर का ये बदला हुआ अंदाज हर किसी को भा रहा है और सबसे बडी बात उनके ट्रांसफॉर्मेशन के बाद उन्हें पहचानना भी बेहद मुश्किल हो गया है।
राम कपूर के इस ट्रांसफॉर्मेशन ने फैंस को चौंका दिया है। उनकी नई तस्वीरों में दिख रही फिटनेस ने सभी को हैरान कर दिया है। पहले के मुकाबले उनका लुक बेहद अलग और ताजगी से भरा हुआ है। उनकी मेहनत और डेडिकेशन को देखकर फैंस उन्हें खूब सराह रहे हैं।

इंस्टाग्राम पर शेयर की ट्रांसफॉर्मेशन की फोटो
राम कपूर ने अपनी मिरर सेल्फी शेयर की, जिसमें वो दुबले और फिट नजर आ रहे हैं। कैप्शन में उन्होंने लिखा, "हाय दोस्तों, इंस्टाग्राम से लंबी अनुपस्थिति के लिए क्षमा करें, मैं खुद पर काफी काम कर रहा था।" दूसरी तस्वीर में वो पत्नी के साथ पोज देते दिखे। अपने पोस्ट में एक्टर ने बताया कि उन्होंने 42 किलो वजन कम किया है।
135 हुआ करता था वजन
राम कपूर की ट्रांसफॉर्मेशन जर्नी वाकई प्रेरणादायक है। पहले उनका वजन 135 किलोग्राम था, लेकिन 2019 में उन्होंने 30 किलोग्राम से ज्यादा वजन घटाकर एक नया वर्जन पेश किया। इस बदलाव ने न केवल उनके फैंस को चौंका दिया, बल्कि उनकी मेहनत और समर्पण ने उन्हें एक नई पहचान दिलाई। अब एक्टर ने 42 किलो वजन कम करके फैंस को चौंका दिया है।
ऐसे किया था एक्टर ने वेटलॉस
राम कपूर ने अपनी वेट लॉस जर्नी में फिटनेस, डिसिप्लिन और फोकस के साथ उन्होंने अपना वजन घटाने का लक्ष्य हासिल किया था। उन्होंने यह भी बताया कि रुक-रुक कर उपवास ने उन्हें बहुत मदद की। मुंबई मिरर से इंटरव्यू में उन्होंने कहा, "मैं आठ घंटे तक लिमिटेड फूड खाता था, बाकी 16 घंटों तक कुछ भी नहीं खाता था।" साथ ही, उन्होंने यह भी बताया कि सिगरेट और शराब छोड़ना लिमिटेड खाना खाने से ज्यादा मुश्किल था।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
