Latest Updates
-
Quick Dinner 10 Min Egg Bhurji Recipe: झटपट बनाएं चटपटी और मसालेदार अंडा भुर्जी -
International Yoga Day 2026: थायराइड से छुटकारा पाने के लिए रोज करें ये 5 योगासन, कुछ ही दिनों में दिखेगा असर -
Gajar Ka Murabba Recipe: सेहत और स्वाद का बेहतरीन संगम, जानें बनाने की आसान विधि -
Nirjala Ekadashi 2026: निर्जला एकादशी पर भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, वरना अधूरा रह जाएगा व्रत -
Muharram 2026: कब है आशूरा? जानें मुहर्रम की 10वीं तारीख का धार्मिक महत्व और इतिहास -
Father’s Day 2026 Gift Ideas: पापा के लिए ढूंढ रहे हैं खास तोहफा? फादर्स डे पर दें ये 7 बेहतरीन गिफ्ट्स -
Quick 30 Minute Egg Biryani Recipe: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद -
कौन हैं सैंटी शर्मा, जिनकी Bigg Boss 20 में हो सकती है एंट्री? कॉकरोच जनता पार्टी की वजह से हुए थे वायरल -
High Protein Breakfast Egg Bhurji Paratha Recipe: स्वाद और सेहत का बेहतरीन मेल -
Vinayak Chaturthi 2026: प्रद्युम्न विनायक चतुर्थी आज, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
रमा एकादशी में व्रत में नहीं खाया जाता है खाना, जानें फलाहार में क्या खाएं?
What to eat and avoid in ekadashi : द्रिक पंचांग के अनुसार, रमा एकादशी व्रत 28 अक्टूबर 2024 को रखा जाएगा, क्योंकि एकादशी तिथि उस दिन सूर्योदय के साथ उपस्थित रहेगी, जो कि सनातन धर्म में व्रत के लिए महत्वपूर्ण है। व्रत का पारण 29 अक्टूबर को सुबह 6:23 बजे से 8:35 बजे के बीच होगा।
रमा एकादशी व्रत में उपवास रखने वाले लोग विशेष नियमों का पालन करते हैं। इस दिन भोजन में कुछ चीजें वर्जित होती हैं, जबकि कुछ चीजें फलाहार के रूप में ली जा सकती हैं। यहां बताया गया है कि रमा एकादशी पर क्या खाएं और क्या न खाएं?

रमा एकादशी क्या खाएं?
फल: सेब, केला, पपीता, अनार, नारियल, अंगूर जैसे ताजे फल खा सकते हैं।
दूध और दूध से बने पदार्थ: दूध, दही, पनीर, मखाना, खीर इत्यादि।
सूखे मेवे: बादाम, काजू, किशमिश, अंजीर, अखरोट।
साबूदाना: साबूदाना की खिचड़ी या साबूदाना वड़ा।
सिंघाड़े का आटा और कुट्टू का आटा: इनसे पूड़ी या पराठा बना सकते हैं।
शकरकंद और आलू: उबले हुए शकरकंद या आलू का सेवन कर सकते हैं।
मखाना: मखाना भून कर या मखाना खीर बना सकते हैं।
रमा एकादशी में क्या न खाएं?
अन्न और अनाज: गेहूं, चावल, जौ, मक्का आदि अन्न का सेवन वर्जित है।
दालें और फलियां: कोई भी प्रकार की दालें, चने, राजमा नहीं खाए जाते हैं।
लहसुन और प्याज: लहसुन और प्याज का सेवन वर्जित है।
मसालेदार भोजन: गरम मसाले, हल्दी, धनिया पाउडर आदि से बने मसालेदार भोजन से बचना चाहिए।
मांस और मछली: मांस, मछली, अंडा आदि का सेवन वर्जित है।
अल्कोहल और तम्बाकू: इनका सेवन पूर्णतया वर्जित है।
रमा एकादशी के दिन हल्का और सादा भोजन करना ही उचित माना जाता है, जिससे व्रत का शुद्धता और सात्विकता बनाए रखी जा सके।
रमा एकादशी पर करें ये काम
रमा एकादशी के दिन लक्ष्मी-नारायण की पूजा का विशेष महत्व है। इस दिन भगवान विष्णु और देवी लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए उन्हें पीले फल, पीली मिठाई जैसे कि बेसन के लड्डू, बूंदी, या केसर युक्त मिठाई का भोग अर्पित करना शुभ माना जाता है। साथ ही, पूजा करते समय पीले कपड़े पहनना अत्यंत लाभकारी माना गया है, क्योंकि पीला रंग भगवान विष्णु का प्रिय है और इससे सकारात्मक ऊर्जा मिलती है। ऐसा करने से माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है, जिससे आर्थिक समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है और जीवन में धन संबंधी परेशानियाँ दूर होती हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications