Latest Updates
-
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी -
Sawan 2026: सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष और धार्मिक नियम -
कौन थीं अनन्या राज? 27 साल की उम्र में हुई मौत, एक महीने बाद सामने आई निधन की खबर -
Rudrabhishek Vidhi: घर पर शिव जी का रुद्राभिषेक कैसे करें? जानें सरल पूजा विधि, सामग्री, मंत्र और जरूरी नियम -
Nag Panchami 2026: नाग पंचमी पर करें ये 5 सरल उपाय, कालसर्प दोष से मिलेगी राहत
Ramadan Oral Health: रोजा रखते समय मुंह की बदबू से हो रहे हैं परेशान, रमजान में अपनाएं ये ओरल टिप्स
रमजान का पवित्र महीना शुरू हो गया है, दुनिया भर के मुसलमान रोजा रख रहे हैं और खुद को अल्लाह की इबादत करने के लिए समर्पित कर रहे हैं। लेकिन रोजा रखते समय कई लोगों के मन में बहुत से सवाल रहते हैं। जिनमें से एक सवाल है रोजा में ब्रश करना सही या नहीं।
रोजा रखने के दौरान दांतों को ब्रश करना चाहिए या नहीं। रोजा रखने वाले बहुत से लोग इफ्तार तक पानी नहीं पीने के कारण सांसों की बदबू का अनुभव करते हैं। जिससे बचने के लिए ब्रश करने के बारे में सोचते हैं। लेकिन उनके मन में इस बात को लेकर कई तरह के सवाल रहते हैं। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको आपके कुछ सवालों के जवाब देने जा रहे हैं। आइए जानते हैं रमजान में दांतों को ब्रश करने का सही तरीका-

1. टूथपेस्ट की जगह करें दातुन का इस्तेमाल
रोजा रखते समय ऐसा कहा जाता है कि आप अगर कोई भी चीज निगल लेते हैं तो आपका रोजा टूट सकता है। लेकिन इस दौरान आपने दांतों को साफ करने के लिए टूथपेस्ट का इस्तेमाल कर सकते हैं बशर्तें आप टूथपेस्ट का जरा से टूकड़ा भी न निगलें। लेकिन इसके बाद भी अगर आपके मन में किसी तरह का सवाल है तो कश्मकश है तो आप टूथपेस्ट के स्थान पर दातुन का भी उपयोग कर सकते हैं
प्राचीन समय से लोग अपने दांतों को साफ करने के लिए नीम, या किसी अन्य पेड़, पौधे की पतली लकड़ी से अपने दांतों को साफ करते आ रहे हैं। वैज्ञानिक रिसर्च में भी ये बात सामने आई है कि दातुन में बैक्टीरिया, एंटिफंगल, एंटीवायरल, एंटीकैरोजेनिक और एंटीप्लाक गुण होते हैं जो आपके दांतों और ओरल हेल्थ को फ्रेश रखने में मदद करते हैं।
2. सेहरी के बाद दांतों को अच्छी तरह करें ब्रश
रात को सेहरी खाने के बाद आप अपने दांतों को जरूर साफ करें। कुछ भी खाने के बाद सोकर उठने से मुंह से बदबु आने लगती है। जिसके कारण आपको दांत साफ करना बहुत जरूरी हो जाता है। ऐसे में आप सेहरी के तुरंत बाद अपने दांतों को ब्रश जरूर करें।
3. पूरे दिन करें कुल्ला
आप रोजा रखने के दौरान पानी का एक भी घूट अपने गले से नीचे उतारे बिना दिन में कई बार कुल्ला करें। ऐसा करने से आपका मुंह एक फ्रेसनेस फील करेगा। आपकी सांसों से आने वाली बदबू से भी छुटकारा दिलाने में ये तरीका काफी कारगर है।
4. मुंह को ड्राई होने से बचाएं
रोजा न करने वाले समय में आप बहुत सारा पानी पीकर खुद को हाइड्रेटेड रखने की कोशिश करें। कैफीन और कॉल्ड ड्रिंक्स के सेवन से बचें। इफ्तार और सेहरी में संतुलित खाना खाने की कोशिश करें, जिसमें फेट या आर्टिफिशियल शुगर न हो। अपनी डाइट में फल और सब्जियां ज्यादा से ज्यादा शामिल करें।
5. इफ्तार से पहले दांतों को करें ब्रश
शाम को इफ्तार के समय अपना रोजा खोलने से पहले भी आप अपने दांतों को जरूर ब्रश करें। ऐसा करने से आपका ओरल हेल्थ फ्रेश रहेगा और मुंह से आनी वाली बदबु से भी छुटकारा मिलेगा।
( डिस्क्लेमर : इस लेख में दी गई सभी जानकारी और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। Boldsky Hindi इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन चीजों पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। )
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications