Latest Updates
-
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका
Animal से रामायण के राम बनने के लिए रणबीर कर रहे हैं तैयारी, बॉडी बनाने के लिए कर रहे ये वर्कआउट
Ranbir Kapoor Body Transformation : फिल्म अभिनेता रणबीर कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग मूवी रामायण के वजह से काफी चर्चा में हैं। फिल्म में वो राम की मुख्य भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे। जिसके लिए रणबीर कपूर ने अभी से तैयारी शुरु कर दी है।
सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो खूब वायरल हुआ था, जिसमें वो एक्सरसाइज करते हुए नजर आ रहे थे। इस वीडियो को उनके ट्रेनर ने सोशल मीडिया में शेयर किया है। इस वीडियो में वो बॉडी ट्रॉसफॉर्मेशन के लिए इस हार्डकोर एक्सरसाइज करते हुए नजर आ रहे हैं।

अपने रोल में फिट बैठने के लिए रणबीर कपूर ने किस फिटनेस रूटीन और डाइट को फॉलो किया आइए जानते हैं।
इन एक्सरसाइज पर ध्यान दे रहे हैं रणबीर कपूर
रणबीर कपूर के फिटनेस ट्रेनर नैम ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें रणबीर कपूर जॉगिंग, स्विमिंग हाइकिंग और बैटल रोप एक्सरसाइज करते नजर आ रहे हैं। इसके अलावा इस वीडियो में वो वेटलिफ्टिंग करते हुए भी नजर आ रहे हैं।
रणबीर के ट्रेनर ने इससे पहले रणबीर की एक फोटो शेयर की थी जिसमें एक्टर हेडस्टैंड करते नजर आए थे। नैम ने बताया था कि यह एक्टर का पहला हेडस्टैंड है।
बैटल रोप एक्सरसाइज के फायदे
बैटल रोप एक्सरसाइज बॉडी मसल्स को स्ट्रॉन्ग बनाने के साथ ही ये एक्सरसाइज आपके कार्डियोवैस्कुलर हेल्थ को इम्प्रूव करता है। बैटल रोप पैरों, घुटनों, कूल्हों और हाथों के मसल्स को स्ट्रॉन्ग बनाता है।
वेटलिफ्टिंग के फायदे
मसल्स बनाने के साथ ही स्टेमिना बढ़ाने के लिए वेटलिफ्टिंग करना फायदेमंद होती है। वेटलिफ्टिंग करने से ब्लड फ्लो अच्छा होता है जो दिल को हेल्दी रखता है। रोजाना वेटलिफ्टिंग करने से हड्डियां मजबूत बनती हैं और कैलोरी आसानी से बर्न होती है। वेटलिफ्टिंग एक्सरसाइज करने वालों को हाई प्रोटीन डाइट लेनी चाहिए।
हाईकिंग
कई लोगों को लगता है कि हाईकिंग से लोग फिजिकली और मेंटली फिट रहते हैं। एक घंटे हाईकिंग करने से रोजाना 500 कैलोरिज बर्न होती है। हाइकिंग करने वालों में हार्ट स्ट्रोक और ह्रदय की समस्या कम होती है। हाइकिंग करते हुए बॉडी की सारे मसल्स काम करते हैं और शरीर में मौजूद ग्लूकोज एनर्जी में बदलने लगती है, जो आपका शुगर लेवल भी बैलेंस रखता है।
हेंड स्टैंड के फायदे
हेंड स्टैंड को शीर्षासन भी कहते हैं। इसे करने से ब्लड फ्लो में सुधार आता है, जिसकी वजह से आंख, कान और नाक सही तरीके से काम कर पाते हैं। शीर्षासन करने से हड्डियां स्ट्रॉन्ग बनती है, जो ऑस्टियोपोरोसिस जैसी बीमारियों से बचाव करती हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
