Latest Updates
-
शाम 7 बजे के बाद गलती से भी मत करना ये 5 काम, बढ़ता है हार्ट अटैक का रिस्क -
बिना मारे चूहों को घर से भगाने का देसी तरीका! आटे में मिलाकर रख दें ये एक चीज, फिर कभी नहीं आएंगे नजर -
Pahadi Crispy Snack Singal Recipe: घर पर बनाएं उत्तराखंड का पारंपरिक और कुरकुरा स्वाद -
कौन हैं पंकज त्रिपाठी के भाई बिजेंद्र नाथ तिवारी? आखिर क्यों हुआ जानलेवा हमला, गंभीर हालत में AIIMS में भर्ती -
Swapna Shastra: सपने में किन्नर को देखना होता है शुभ और अशुभ संकेत? जानिए इसका मतलब -
Cooling Summer Lunch Curd Rice Recipe: गर्मियों में पेट को ठंडक देने वाली सबसे आसान रेसिपी -
काले धब्बों वाले प्याज खाना चाहिए या नहीं? सेहत पर क्या होगा असर, यहां जानें इसका सही जवाब -
Ambubachi Mela 2026: कामाख्या मंदिर में शुरू हुआ अंबुबाची मेला, 3 दिनों तक बंद रहेंगे कपाट, जानें इसका महत्व -
Soft Dahi Paratha Recipe: घर पर बनाएं एकदम नरम और स्वादिष्ट दही का पराठा -
Aaj Ka Rashifal 22 June 2026: सोमवार को इन 5 राशियों पर बरसेगी महादेव की कृपा, धन लाभ के प्रबल योग
Ranbir Kapoor Birthday: रणबीर कपूर को पसंद है घर का सादा खाना, ऐसी है एक्टर की डाइट
Ranbir Kapoor Diet Secrets : रणबीर कपूर को बॉलीवुड का फ्यूचर सुपरस्टार कहा जाता है। रणबीर कपूर की गिनती बॉलीवुड के सबसे फिट और स्टाइलिश अभिनेताओं में होती हैं। उनके शानदार फिजिक्स के पीछे उनकी कड़ी मेहनत और बैलेंस्ड डाइट का बड़ा योगदान है। रणबीर अपनी डाइट को लेकर काफी कॉन्शियस रहते हैं। आज रणबीर अपना 43 वां जन्मदिन मना रहे हैं लेकिन बॉलीवुड के इस रॉकस्टार की उम्र 36 साल से ज्यादा नहीं लगती है। इसका पूरा क्रेडिट रणबीर की डाइट को जाता है। वो हमेशा अपनी फिजिक्स को ध्यान में रखकर डाइट लेते हैं।
आपको मालूम है कि रणबीर ने एनिमल फिल्म के लिए स्पेशल डाइट की मदद से वेट गेन किया था। वहीं, कुछ समय बाद वे अपने पुराने शेप में भी आ गए। रणबीर की फिटनेस में उनकी डाइट का बहुत स्पेशल रोल है। आइए जानतें कि रनबीर की डाइट कैसी है और वे क्या खाना पसंद करते हैं।

नाश्ता
रणबीर का दिन पौष्टिक और ऊर्जा से भरपूर नाश्ते के साथ शुरू होता है। वे प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट कॉम्बो वाला नाश्ता करते हैं, जो उन्हें दिन की शुरुआत में जरूरी एनर्जी देता है। वो नाश्ते में अंडे की सफेदी खाते हैं जो कि प्रोटीन का बेहतरीन स्रोत होता है और कम कैलोरी वाला होता है। इसके अलावा ओटमील या क्विनोआ खाते हैं जिसमें भरपूर फाइबर होता है, जिससे लंबे समय तक पेट भरा रहता है और मेटाबॉलिज्म भी अच्छा रहता है। फ्रूट्स और ताजे जूस पीते हैं, विटामिन्स और एंटीऑक्सीडेंट्स के लिए वे मौसमी फलों का सेवन करते हैं।
मिड-मॉर्निंग स्नैक
नाश्ते के बाद रणबीर मिड-मॉर्निंग स्नैक में ड्राई फ्रूट्स और नट्स बादाम, अखरोट और काजू जैसे नट्स का सेवन करते हैं, जो अच्छे फैट्स और प्रोटीन का स्रोत होते हैं। इसके अलावा प्रोटीन शेक जो उनके शरीर की प्रोटीन की आवश्यकता को पूरा करता है, खासकर अगर वे किसी शूटिंग या प्री वर्कआउट से पहले सेवन करते हैं।
लंच
रणबीर का लंच बेहद बैलेंस्ड और न्यूट्रिशियन से भरपूर होता है, जिसमें मुख्य रूप से प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट्स होता है। लंच में वह ग्रिल्ड चिकन या मछली का सेवन करते हैं, जो प्रोटीन से भरपूर होते हैं। वह सफेद चावल की जगह वे ब्राउन राइस को प्राथमिकता देते हैं, जो फाइबर और कार्बोहाइड्रेट का बेहतर स्रोत है साथ ही सलाद उनके लंच का अहम हिस्सा होता है। प्रोटीन के लिए वे दाल या सूप का सेवन भी करते हैं।
खाते हैं घर का खाना
रणबीर के फिटनेस ट्रेनर शिवोहम ने एक बार बताया था कि आमतौर पर रणबीर कपूर को मीठा या फिर तला हुआ खाना नहीं पसंद है। वे बाहर का खाना नहीं खाते बल्कि सादा घर पर बना खाना पसंद करते हैं। करीब 3 साल से उन्होंने रोटी को हाथ भी नहीं लगाया हैं।
शाम का नाश्ता
शाम के समय, रणबीर हल्का और स्वस्थ नाश्ता लेते हैं। इसमें प्रोटीन शेक या फ्रूट सलाद खाते हैं।
डिनर
डिनर में रणबीर लाइट डाइट लेते हैं, ताकि रात को आसानी से पाचन हो सके। वे प्रोटीन और सब्जियों पर ज्यादा ध्यान देते है। इसलिए सूप जिसमें सब्जियां या चिकन होता है। प्रोटीन और ओमेगा-3 फैटी एसिड का बेहतरीन स्रोत है। हरी सब्जियां जैसे ब्रोकोली, पालक आदि का सेवन करते हैं।
हाइड्रेशन
रणबीर खुद को हाइड्रेड रखने के लिए दिनभर में 8-10 गिलास पानी पीते हैं और डिटॉक्स वाटर या नारियल पानी भी उनकी डाइट का हिस्सा होता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications