Latest Updates
-
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
Raw vs Ripe Mango: कच्चा आम या पक्का आम, इस भीषण गर्मी में क्या खाना है ज्यादा बेहतर?
Raw vs Ripe Mango : गर्मी आते ही आम का सीजन शुरु हो जाता है। इस चिलचिलाती गर्मी में इस फलों के राजा को खाने का मजा ही कुछ और होता है।आम का सेवन कई तरीकों से किया जाता है। जहां कुछ लोग आम का रसीला आमरस पीना पसंद करते हैं तो कुछ लोगों को कैरी से बना आमपन्ना पीना भाता है। बस पसंद बदलते ही इस फल का गुण और स्वाद बदल जाता है। चाहे आप आम का अचार, चटनी या पन्ना बनाके पिएं या मैंगो शेक।
एक्सपर्ट का कहना है कि कच्चे और पके आम दोनों के अपने-अपने फायदे होते है। चलिए यहां जानते हैं पके और कच्चे आम दोनों में से क्या खाना बेहतर होता है?

कच्चे आम के फायदे
कच्चे आम में पके आम की तुलना में विटामिन सी की मात्रा ज्यादा होती है और पके आम की तुलना में यह अधिक पाचक होता है। इससे खाने से पाचन शक्ति बढ़ती है क्योंकि इसमें फाइबर भरपूर मात्रा में होता है। कच्चा आम आपके गट्स हेल्थ का खूब ध्यान रखता है। माइक्रोबायोम का सपोर्ट करते हैं। इनमें विटामिन सी हाई होता है, जो इम्यूनिटी बढ़ाता है। इतना ही नहीं ये क्रॉनिक बीमारियों जैसे कैंसर और हार्ट बीमारियों से बचाने में मदद करता है।
पका आम खाने के फायदे
पके आम बीटा-कैरोटीन जैसे एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं, जो इस फल को पीला या नारंगी रंग देता है। एंटीऑक्सीडेंट हमारी शरीर की कोशिकाओं को ऑक्सीडेटिव क्षति से होने से बचाती है। यह पुरानी बीमारियों के खतरे को कम करता हैं। इसके अलावा आम में पाया जाने वाला कैरोटीनॉयड नामक जरुरी एंटीऑक्सीडेंट शरीर को रोगों से बचाने में मदद करता हैं। पके आम में विटामिन ए की मात्रा थोड़ी ज्यादा होती है, जो आंखों और स्किन की हेल्थ के लिए आवश्यक होता है। लेकिन एक जरुरी बात यह है कि पके आम में नेचुरल शुगर अधिक होती है।
कच्चा या पका आम दोनों में से क्या है बेहतर?
- कच्चे और पके आम दोनों ही फाइबर प्रदान करते हैं, लेकिन कच्चे आम मे ज्यादा फाइबर होता है जो पाचन क्रिया को मैंटेन रखता है।
- पके आम में मिठास ज्यादा होती है तो डायबिटीक पैशेंट को इसका सेवन करने से पहले हमेशा डॉक्टर की राय लेनी चाहिए। जबकि कच्चे आम से बना पन्ना डायबिटीक पैशेंट के लिए फायदेमंद होता है।
-कच्चे आम में विटामिन सी की मात्रा अधिक होती है जो आपको लू जैसी बीमारियों से बचाएं रखती है।
वैसे दोनों ही तरह के आम खाने के अपने अपने फायदे हैं लेकिन लू जैसी बीमारियों से बचने और डायबिटीज से बचाव के लिए कच्चे आम का सेवन करना ज्यादा फायदेमंद है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
