Latest Updates
-
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म
कहीं आप भी तो नहीं खा रहे नकली अदरक? इन 3 आसान तरीकों से करें असली-नकली अदरक की पहचान
How to Identify Fake Ginger: सर्दियां आते ही सबको अदरक वाली चाय की चुस्कियां की याद आने लगती हैं। कई टपरियों पर आपको कड़क अदरक वाली चाय पीने को मिल जाएगी। अदरक केवल चाय का स्वाद बढ़ाने के लिए ही काम नहीं आता, बल्कि यह सब्जियों का स्वाद भी बढ़ता है। साथ ही, अदरक हमारी सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। इसकी तासीर गर्म होती है, इसलिए यह ठंड से बचाव करने में मदद करता है। नियमित रूप से अदरक का सेवन करने से शरीर की कई समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। इसके सेवन इम्यूनिटी बूस्ट होती है, जिससे कई तरह की बीमारियों से बचाव में मदद मिलती है। साथ ही, यह सर्दी-खांसी से लेकर पाचन संबंधी समस्याओं को दूर करने में भी फायदेमंद साबित हो सकता है। लेकिन इन दिनों बाजार में नकली अदरक खूब बिक रहे हैं। नकली अदरक का सेवन करने से सेहत को कई नुकसान पहुंच सकते हैं। ऐसे में, आपको यह जरूर जान लेना चाहिए कि कहीं आप नकली अदरक का सेवनतो नहीं कर रहे हैं। मार्केट में असली और नकली अदरक पहचाना जरूर आना चाहिए। आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसी टिप्स बताने जा रहे हैं, जिससे आप आसानी से पता लगा सकते हैं कि अदरक असली है या नकली। तो आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -

कैसे करें नकली अदरक की पहचान?
अदरक को देखकर पता लगाएं
सर्दियों के मौसम में मार्केट में असली और नकली दोनों प्रकार के अदरक मिलते हैं। नकली अदरक की यह पहचान होती है कि वह देखने में बहुत ज्यादा साफ और शाइनी होता है। इस अदरक को डिटर्जेंट और केमिकल्स की सहायता से साफ किया जाता है, जिससे खरीदने वाला उपभोक्ता इसे देखकर आकर्षित हो जाता है। लेकिन इस तरह का नकली अदरक आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है।
सूंघकर करें पहचान
असली अदरक की पहचान यह होती है कि यह सुंघने में बहुत ज्यादा तीखा लगता है। वही, नकली अदरक में कोई खास महक नहीं होती है। इसलिए खरीदने से पहले एक टुकड़ा अदरक लें और उसे सूंघे। अगर सुगंध तीखी है, तो अदरक असली है। वहीं, अगर कोई महक नहीं आ रही है, तो अदरक नकली है।
छिलके से करें पहचान
असली और नकली अदरक की पहचान करने के लिए इसे छीलकर देखें। अगर इसका छिलका आपके हाथों में चिपक जाता है, तो इसका मतलब है कि अदरक असली है। वहीं, अगर यह नकली अदरक है, तो इसका छिलका सख्त होगा।
सर्दियों में अदरक खाने के फायदे
- सर्दियों में अदरक खाने से शरीर की इम्यूनिटी बूस्ट होती है, जिससे सर्दी-जुकाम की समस्या से बचाव में मदद मिल सकती है।
- अदरक बेहतर पाचन में सहायक होता है। इसके सेवन से पेट में दर्द, गैस, ब्लोटिंग और एसिडिटी की समस्या से छुटकारा मिल सकता है।
- अदरक का सेवन करने से खांसी, गले की जलन और खराश से राहत मिल सकता है।
- सर्दियों में अदरक का सेवन करने से जोड़ों के दर्द और सूजन से राहत मिल सकती है। दरअसल, इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं, जो दर्द और सूजन को कम करने में मदद कर सकते हैं।
- अदरक बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है और रक्त संचार को बेहतर बनाता है, जिससे दिल से जुड़ी बीमारियों का जोखिम कम करने में मदद मिल सकती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
