Latest Updates
-
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर -
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
International Literacy Day 2026: साक्षरता दिवस पर ये संदेश भेज सबको करें जागरूक, बताएं पढ़ने-लिखने का महत्व -
Aja Ekadashi Vrat Katha: अजा एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य -
Aja Ekadashi 2026: नारायण की कृपा...इन संदेशों के साथ अपने प्रियजनों को भेजें अजा एकादशी की शुभकामनाएं -
National Nutrition Week: प्रेग्नेंसी में जरूरी है सही न्यूट्रिशन, जानें गर्भावस्था में क्या खाएं-क्या न खाएं -
Aja Ekadashi 2026: कब है अजा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व, पूजा विधि और पारण समय -
Teacher's Day 2026: 5 सितंबर को ही क्यों मनाया जाता है शिक्षक दिवस? जानिए क्या है इसका इतिहास और महत्व
बाजार में खूब बिक रहा नकली ORS, एक्सपर्ट ने बताया कैसे करें असली की पहचान?
How To Identify Fake ORS : भीषण गर्मी के मौसम में बढ़ते तापमान के कारण डिहाइड्रेशन एक गंभीर समस्या बन जाती है, खासकर बच्चों और बुजुर्गों के लिए। डायरिया, उल्टी और थकावट जैसी समस्याओं से बचने के लिए डॉक्टर ओरल रिहाइड्रेशन सॉल्यूशन (ORS) को सबसे प्रभावी इलाज मानते हैं, क्योंकि यह शरीर में पानी और जरूरी मिनरल्स की कमी को पूरा करता है। हालांकि, आजकल बाजार में नकली ORS भी बिक रहे हैं, जो सेहत पर बुरा असर डाल सकते हैं, खासकर कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों के लिए। नकली ORS के सेवन से शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स का असंतुलन हो सकता है, जिससे स्वास्थ्य समस्याएं और बढ़ सकती हैं।
बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर पवन मंडाविया ने इस विषय पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने असली और नकली ORS की पहचान करने का तरीका बताया है। साथ ही, उन्होंने यह भी बताया कि नकली ORS के सेवन से शरीर पर क्या असर पड़ता है और इससे कैसे बचा जा सकता है।

ORS क्या है?
ORS यानी ओरल रिहाइड्रेशन सॉल्यूशन एक खास घोल होता है, जिसमें नमक, चीनी और साफ पानी सही अनुपात में मिलाए जाते हैं। यह शरीर में पानी और जरूरी मिनरल्स की कमी को तेजी से पूरा करता है, खासतौर पर डायरिया, उल्टी या हीट स्ट्रोक जैसी स्थितियों में।
नकली ORS क्या होता है?
नकली ORS वे पाउडर या ड्रिंक होते हैं जो देखने में असली ORS जैसे लगते हैं, लेकिन इनमें जरूरी इलेक्ट्रोलाइट्स जैसे सोडियम और ग्लूकोज सही मात्रा में नहीं होते। कई बार ये सिर्फ मीठे पेय होते हैं जिनमें अधिक चीनी और बहुत कम नमक होता है। ऐसे नकली ORS पीने से शरीर को आवश्यक पोषण नहीं मिल पाता और यह स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है।
एक्सपर्ट ने बताया असली-नकली की पहचान
चाइल्ड एक्सपर्ट डॉ. पवन मंडाविया ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए लोगों को सर्तक करते हुए असली और नकली ORS में पहचान करते हुए बताया कि असली ORS की पहचान इसके पैकेट से की जा सकती है। जब भी आप ORS खरीदें, तो यह सुनिश्चित करें कि उस पर 'Based on WHO formula' लिखा हो। अगर पैक पर केवल FSSAI का मार्क है और WHO फॉर्मूला का जिक्र नहीं है, तो वह केवल एक एनर्जी ड्रिंक हो सकती है और डायरिया जैसी स्थितियों में कारगर नहीं होती। इसलिए सावधानी से सही ORS का चुनाव करें।
नकली ORS पीने के नुकसान
नकली ORS, असली ORS की तरह दिखता है, लेकिन शरीर को सही हाइड्रेशन नहीं देता। इसके सेवन से इलेक्ट्रोलाइट्स का असंतुलन, सोडियम लेवल का गिरना, और ब्रेन स्वेलिंग जैसी समस्याएं हो सकती हैं। बच्चों में यह मानसिक और शारीरिक विकास में रुकावट डाल सकता है। नकली ORS केवल मीठा पेय हो सकता है, जो शरीर को जरूरी पोषण नहीं देता। इसके कारण डायरिया, उल्टी और कमजोरी बढ़ सकती हैं। गंभीर मामलों में, यह बच्चों की जान को भी खतरे में डाल सकता है, क्योंकि यह शरीर की आवश्यकताओं को पूरा नहीं करता।
ORS पीने के फायदे
डायरिया और उल्टी के दौरान: डायरिया और उल्टी के कारण शरीर से पानी और खनिजों की कमी हो जाती है। ORS इनमें से कमी को पूरा करता है और शरीर में हाइड्रेशन बनाए रखता है, जिससे डिहाइड्रेशन से बचाव होता है।
गर्मी और पसीना: गर्मी में पसीने के कारण शरीर से पानी और नमक की कमी हो सकती है। ORS का सेवन इस कमी को पूरा करता है और शरीर को हाइड्रेट करता है, जिससे हीट स्ट्रोक और थकान कम होती है।
इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी: ORS में जरूरी इलेक्ट्रोलाइट्स (जैसे सोडियम, पोटेशियम) होते हैं जो शरीर में संतुलन बनाए रखते हैं। इसका सेवन करने से शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी पूरी होती है और डिहाइड्रेशन की समस्या में सुधार होता है।
ओआरएस कैसे तैयार करें?
ORS तैयार करने के लिए पहले ORS पाउडर के पैकेट को खोलें। फिर इसे एक गिलास या बोतल में डालें और पैकेट पर दिए गए निर्देशानुसार पानी डालें (आमतौर पर एक लीटर पानी)। पाउडर को अच्छे से पानी में घोल लें। तैयार ORS को तुरंत पी सकते हैं। इसे ताजे पानी में ही तैयार करें और पिओ, ताकि पोषक तत्व सही तरीके से काम करें।
ORS को पानी में मिलाकर पीने की सलाह क्यों दी जाती है?
ORS को पानी में मिलाकर पीने की सलाह इसलिए दी जाती है क्योंकि यह शरीर में पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स (जैसे सोडियम, पोटेशियम) का संतुलन बनाए रखने में मदद करता है। डिहाइड्रेशन के दौरान ORS के मिश्रण से शरीर को जरूरी मिनरल्स मिलते हैं, जो पानी की कमी और इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस को ठीक करते हैं।
क्या बच्चे और बुजुर्गों को अलग ORS देना चाहिए?
नहीं, ORS का फॉर्मूला एक जैसा होता है, केवल मात्रा उम्र के अनुसार बदलती है। बच्चों को थोड़ी-थोड़ी मात्रा में बार-बार ORS देना चाहिए। डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है।
ORS खरीदते हुए इस बात का ध्यान रखें
बाजार में ORS पाउडर या रेडी-टू-ड्रिंक फॉर्म में आसानी से मिल जाता है, लेकिन इसे खरीदने से पहले ये जरूर देखें कि इसके पैकेट पर 'Based on WHO formula' लिखा हो।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
