Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
दिवाली से पहले बाजारों में धड़ल्ले से बिक रहा मिलावटी पनीर, इन आसान तरीकों से घर पर करें नकली पनीर की पहचान
How To Check Real Vs Fake Paneer At Home: मिठाई बनानी हो, सब्जी या चाय के लिए पकोड़े, त्यौहार के दिनों में पनीर की मांग बढ़ जाती है। लेकिन त्यौहार के दिनों में पनीर की मांग बढ़ने से मार्केट में नकली पनीर बिकने लगता है। ऐसा ही एक मामला गौतमबुद्ध नगर से सामने आया है। दरअसल, खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने गौतमबुद्ध नगर से 550 किलोग्राम नकली पनीर बरामद किए हैं, जिसे फिलहाल अधिकारियों द्वारा नष्ट कर दिया गया है और लैब में जांच के लिए भी भेजा गया है। ऐसे में, अगर आप भी नकली पनीर खरीदने से डर रहे हैं, तो कुछ आसान तरीकों से घर पर ही पनीर असली है या नकली, इसकी पहचान कर सकते हैं। तो आइए, जानते हैं घर पर नकली पनीर की पहचान कैसे करें (Nakli Paneer Ki Pehchaan)?
पनीर को मसलें
अगर आप असली व नकली पनीर की पहचान करना चाहते हैं, तो इसके लिए मार्केट से पनीर खरीदते वक्त पनीर को हल्का सा मसल कर देखें। अगर वह तुरंत मसलते ही बिखर जाता है, तो समझ जाइए पनीर में मिलावट है और यह नकली पनीर है।

सॉफ्टनेस से करें पहचान
असली व नकली पनीर की पहचान करने के लिए आप उसकी सॉफ्टनेस से भी अंदाजा लगा सकते हैं। अगर पनीर असली है तो वह सॉफ्ट होगा। वहीं अगर पनीर में मिलावट है और वह नकली है, तो छूने में टाइट लगेगा। इसलिए पनीर खरीदते वक्त यह जरूर देख लें कि पनीर सॉफ्ट है या टाइट।
पनीर में खटास
असली व नकली पनीर की पहचान करने का एक अन्य तरीका यह भी है कि अगर पनीर में खटास की स्मेल बहुत ज्यादा आ रही है, तो इसका मतलब है कि पनीर नकली है। वहीं, अगर पनीर में खटास की स्मेल नहीं आ रही है, तो पनीर असली है। इसलिए पनीर खरीदते वक्त इसे एक बार सूंघकर अवश्य देख लें।
आयोडीन टिंचर से भी कर सकते हैं पहचान
असली व नकली पनीर की पहचान करने का एक तरीका आयोडीन टिंचर भी है। इसके लिए पनीर में कुछ बूंदे आयोडीन टिंचर की डालें। इसके बाद अगर पनीर नीला या काले रंग का हो जाता है, तो समझ जाइए की पनीर नकली है। ऐसे में अगर पनीर का रंग यूं ही रहता है तो अपनी असली है।
फ्रिज में रखकर करें पहचान
असली व नकली पनीर की पहचान करने के लिए आप पनीर को कुछ घंटे फ्रिज में भी रख सकते हैं। फ्रिज में रखने के बाद अगर पनीर सॉफ्ट रहता है, तो समझ जाइए पनीर नकली है। ऐसे में अगर पनीर फ्रिज में रखने के बाद टाइट हो जाता है तो यह असली पनीर है और आप इसका सेवन आराम से कर सकते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
