Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
बार-बार आपको भी लगने लगती है भूख, एक्सपर्ट से जानें कारण
भूख आपके शरीर के एक नेचुरल इशारा है कि उसमें एनर्जी की कमी है और खाने की आवश्यकता है। जब भी आपको भूख लगती है तो आपके पेट में चूहे कूंदने लगते हैं, पेट से तरह-तरह की आवाज आने लगती है। जो एक आम बात है।
कई लोग ऐसे भी हैं जो कुछ भी खा लें उनकी भूख कभी खत्म नहीं होती है। उन्हें हर समय भूख लगने का एहसास होने लगता है। जिसके पीछे कई कारण हो सकते हैंं। किसी भी व्यक्ति को अगर थोड़ी-थोड़ी देर पर भूख लगती है तो उसके शरीर में प्रोटीन, जैसे पोष्टिक आहार की कभी हो सकती है या अन्य कारण भी हो सकते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि कोई व्यक्ति किन-किन कारणों से हर व्यक्त भूख महसूस कर सकता है।

हर समय भूख लगने के कारण
1. प्रोटीन की कमी
प्रोटीन में भूख कम करने वाले गुण होते हैं जो आपको दिन के दौरान कम कैलोरी का उपभोग करने में मदद कर सकते हैं। यह हार्मोन के उत्पादन को बढ़ाकर काम करता है जिसके कारण आपका पेट जल्दी भर तो जाता है लेकिन फिर दोबारा जल्दी भूख लगने लगती है। इस लिए अगर आप पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन नहीं खा रहे हैं तो आपको बार-बार भूख लग सकती है।
2. पर्याप्त मात्रा में नींद न लेना
पर्याप्त नींद लेना आपके स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी है। आपके दिमाग और इम्यून सिस्टम के बेहतर काम करने के लिए नींद की जरूरत होती है। पर्याप्त नींद लेना भूख नियंत्रण का एक कारक है, क्योंकि यह भूख बढ़ाने वाले हार्मोन को नियंत्रित करने में मदद करता है। ऐसे में नींद की कमी के कारण आपकी भूख बढ़ सकती है।
3. रिफाइंड कार्ब्स खाना
रिफाइंड कार्ब्स में फाइबर, विटामिन और मिनरल्स की कमी होती है। इसलिए ऐसे फूड खाने से आपका शरीर उन्हें बहुत जल्दी पचा लेता है। यह एक प्रमुख कारण है कि अगर आप बहुत सारे रिफाइंड कार्ब्स खाते हैं तो आपको बार-बार भूख लग सकती है।
4. पानी की कमी
आपके शरीर के लिए पानी भी बहुत जरूरी है। अगर आप रोजाना पर्याप्त मात्रा में पानी पीते हैं तो आपको स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा। लेकिन अगर आपके शरीर में पानी की कमी है तो आपको बार-बार भूख लग सकती है। पानी पीने से भी आपका पेट भरा-भरा रहता है। जिस कारण आपको जल्दी भूख नहीं लगती है।
5. मेडिकल कंडीशन
डायबिटीज, हाइपरथायरायडिज्म या हार्मोनल असंतुलन जैसी कुछ मेडिकल कंडीशन के कारण भूख बढ़ा सकती हैं और आपको हर समय भूख लगने का एहसास होने लगता है।
( डिस्क्लेमर : इस लेख में दी गई सभी जानकारी और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। Boldsky Hindi इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन चीजों पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। )
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
