Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
हरी, पीली या लाल, कितने रंग की होती है शिमला मिर्च, किस रंग की खानी होती है ज्यादा फायदेमंद?
Which Color bell pepper is the healthiest: शिमला मिर्च एक ऐसी सब्जी है, जिसका इस्तेमाल घरों में सब्जी लेकर इटेलियन और चाइनीज कुजिन में खूब होता है। शिमला मिर्च अपने विभिन्न रंगों और स्वाद के लिए प्रसिद्ध है। आपने आमतौर पर हरी, लाल और पीली हरी मिर्च देखी होगी लेकिन इनके अलावा नारंगी और काली शिमला मिर्च भी मिलती हैं। हर रंग की शिमला मिर्च में अलग पोषक तत्व पाए जाते हैं और वे विभिन्न स्वास्थ्य लाभ प्रदान करती हैं। चलिए जानते हैं कि इन पांचों रंगों की शिमला मिर्च में से कौन सी सबसे ज्यादा फायदेमंद है।
लाल, हरी और पीली और बाकी के शिमला मिर्च में से पोषण तत्व से भरपूर कौन सा है? आज हम इस पर बात करेंगे। साथ ही जानेंगे हर रोज खाने में पांचों में से कौन सी वाली शिमला मिर्च सबसे बेहतर है?

हरी शिमला मिर्च
पीली और लाल शिमला मिर्च के मुकाबले हमारे घरों में हरी शिमला मिर्च ज्यादा खाई जाती है। इसमें विटामिन ए, सी और फाइबर जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं जो हमारी सेहत के लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होते हैं। यह वजन घटाने, आयरन की कमी को दूर करने और हमारी आंखों की कमजोरी को दूर करने के लिए फायदेमंद होता है।
हालांकि इस रंग के शिमला मिर्च में विटामिन K बहुत ज्यादा पाया जाता हैं, जो रक्त के थक्के जमने और हड्डियों के स्वास्थ्य रखने के लिए महत्वपूर्ण है।
पीली शिमला मिर्च
पीली शिमला मिर्च को ज्यादातर पिज्जा,पास्ता, या अन्य चीजों के लिए इस्तेमाल किया जाता है। बहुत ही कम लोग अपनी रोजाना की सब्जी के तौर पर इस्तेमाल करते हैं। यह विटामिन सी का मुख्य स्त्रोतहै साथ ही यह शरीर से गंदगी को भी साफ करता है। इसमें मौजूद फाइबर आपके पेट की समस्याओं को भी दूर रखता है और हमारे पाचन तंत्र को भी थी रखता है। इसका स्वाद हरी मिर्च की तुलना में थोड़ा मीठा होता है।

लाल शिमला मिर्च
लाल शिमला मिर्च, सबसे अधिक परिपक्व होने के कारण, सबसे मीठी होती है और इसमें सबसे ज्यादा पोषक तत्व होते हैं। पीले रंग की तुलना में लाल शिमला मिर्च में अधिक विटामिन ए होता है। स्वस्थ त्वचा, दृष्टि और इम्युनिटी को बनाए रखने के लिए विटामिन ए जरूरी होता है। इसके अलावा लाल शिमला मिर्च में आमतौर पर हरी और पीली मिर्च की तुलना में विटामिन सी का लेवल अधिक होता है। विटामिन सी एक एंटीऑक्सीडेंट है जो इम्युनिटी को मजबूत करता है और शरीर को आयरन को अवशोषित करने में मदद करता है।
काली शिमला मिर्च
इसमें एंटीऑक्सीडेंट सबसे अधिक होते हैं जो कैंसर से लड़ने में मदद करते हैं। इसमें पोटैशियम होता है, जो हृदय गति और उच्च रक्तचाप को नियंत्रित करने में मदद करता है। इसमें मौजूद विटामिन बी से भरपूर और कैल्शियम पैदा करती है।
नारंगी शिमला मिर्च- इसमें बीटा कैरोटीन पाया जाता है जो इसे नारंगी रंग प्रदान करता है। बीटा कैरोटीन आंखों के लिए बहुत लाभदायक होता है। यह रेटिना को सुरक्षा देता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
