Latest Updates
-
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब
हेल्थ के साथ स्किन के लिए भी फायदेमंद है रेड लाइट थेरेपी, जानिए इसके फायदे

आज के समय में रेड लाइट थेरेपी अपने कई हेल्थ बेनिफिट्स के कारण तेजी से लोकप्रिय हो रही है। रेड लाइट थेरेपी को फोटोबायोमॉड्यूलेशन या लो-लेवल लाइट थेरेपी के नाम से भी जाना जाता है। इस रेड लाइट थेरेपी में शरीर को एक अलग प्रकार की कम-ऊर्जा वाली लाल रोशनी से एक्सपोज किया जाता है। यह लाइट व्यक्ति के स्किन के साथ जोड़ों की समस्याओं में होने वाली सूजन, दर्द में राहत देने का काम करता है। इतना ही नहीं रेड लाइट थेरेपी की मदद से डिप्रेशन और एंग्जायटी की समस्या से भी राहत मिलती है।
रेड लाइट थेरेपी ज्यादा ऊर्जा पैदा करने के लिए शरीर की सेल्स को उत्तेजित करके काम करता है। बदले में ये सेल्स को खुद को ठीक करने में मदद करता है, सूजन को कम करता है और कोलेजन और इलास्टिन के उत्पादन को बढ़ाता है। रेड लाइट थेरेपी आपके स्किन से झुर्रियों की समस्या को भी कम करने में मदद करने के साथ स्किन को टोन करने का भी काम करता है।
रेड लाइट थेरेपी की मशीन
रेड लाइट थेरेपी माइटोकॉन्ड्रिया, सेल के पावरहाउस पर काम करती है, जिससे सेल्स को ज्यादा ऊर्जा के साथ अधिक कुशलता से निष्पादित करती है। इस थेरेपी में स्किन की मरम्मत, नए सेल निर्माण को बढ़ावा देना और स्किन को नया रूप देना में मदद करता है।
रेड लाइट थेरेपी के फायदे
1. रेड लाइट थेरेपी की मदद से कोलेजन गठन को उत्तेजित करता है जो स्किन की संरचना, शक्ति और कोमलता को बनाए रखने में मदद करता है।
2. कोलेजन का उत्पादन करने वाले फाइब्रोब्लास्ट्स के उत्पादन में वृद्धि करने का काम करता है। कोलेजन एक प्रोटीन है जो संयोजी ऊतक में पाया जाता है और स्किन को हेल्दी बनाने का काम करता है।
3. टिश्यू में ब्लड सर्कुलेशन को सही रखने में मदद करता है।
4. रेड लाइट थेरेपी में जोड़ों के दर्द और सूजन के इलाज में को कम करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। स्टडी के मुताबिक इस थेरेपी में गठिया से जुड़े दर्द और कठोरता को कम करने में मदद मिलती है। यह टेंडोनाइटिस जैसी चोटों के कारण होने वाली सूजन को भी कम करता है।
5. डिप्रेशन और अन्य मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं के इलाज के लिए भी रेड लाइट थेरेपी मददगार होता है। यह व्यक्ति के तनाव और डिप्रेशन को कम करने में सक्षम हो सकता है। साथ ही आपके मूड को भी बेहतर करने में मदद करता है।
( डिस्क्लेमर : इस लेख में दी गई सभी जानकारी और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। Boldsky Hindi इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन चीजों पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। )
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
