Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
Rinku Singh के सिर से उठा पिता का साया, क्या है वो 'साइलेंट किलर' बीमारी जिसने छीनी खानचंद सिंह की सांसें
Rinku Singh Father Passes Away: अलीगढ़ की गलियों से निकलकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी धाक जमाने वाले रिंकू सिंह पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। रिंकू सिंह के पिता खानचंद्र सिंह अब इस दुनिया में नहीं रहे। मिली जानकारी के अनुसार, वे लंबे समय से स्टेज 4 लिवर कैंसर से पीड़ित थे और ग्रेटर नोएडा के यथार्थ अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। इसी अस्पताल में इलाज के दौरान ही खानचंद ने अपनी अंतिम सांस ली। बीते कई दिनों से रिंकू सिंह के पिता की हालत नाजुक बनी हुई थी और वो वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे।
रिंकू सिंह के परिवार ने बताया है कि खानचंद सिंह का अंतिम संस्कार अलीगढ़ में होगा और पिता की अंतिम यात्रा के लिए रिंकू सिंह भी आ रहे हैं। जिस गंभीर बीमारी ने खानचंद सिंह की सांसें छीनी उस बीमारी के लक्षण भी जान लेते हैं और साथ में रिंकू सिंह के संघर्ष पर भी एक नजर डालते हैं।

सिलेंडर ढोकर बेटे को बनाया 'सिक्सर किंग'
आज रिंकू सिंह बेशक लग्जरी लाइफ जी रहे हों लेकिन एक समय ऐसा भी था जब उनके परिवार के लिए डेली की जरूरत पूरा करने के लिए भी पैसे नहीं हुआ करते थे। रिंकू सिंह की सफलता के पीछे उनके पिता का वो संघर्ष छिपा था, जिसने कभी हार नहीं मानी। अलीगढ़ में घर-घर जाकर गैस सिलेंडर पहुंचाने वाले खानचंद्र सिंह ने तंगहाली के बावजूद अपने बेटे के सपनों को कभी टूटने नहीं दिया। आज जब रिंकू सफलता के शिखर पर हैं, तब उनके सबसे बड़े 'सपोर्ट सिस्टम' का साथ छूट जाना पूरे क्रिकेट जगत को गमगीन कर गया है।
रिंकू अक्सर इंटरव्यू में कहते थे कि वे आज जो कुछ भी हैं, अपने पिता की बदौलत हैं। यह घटना हमें आगाह करती है कि लिवर कैंसर जैसी बीमारी कितनी घातक हो सकती है, जिसे अक्सर 'साइलेंट किलर' कहा जाता है क्योंकि इसके लक्षण अंतिम समय तक स्पष्ट नहीं होते।
क्या है यह बीमारी जिसने छीना पिता का साया?
रिंकू सिंह के पिता स्टेज 4 लिवर कैंसर से जूझ रहे थे और लंबे समय से अस्पताल में भर्ती थे। बता दें कि लिवर कैंसर शरीर के सबसे महत्वपूर्ण अंग 'लिवर' की कोशिकाओं में होने वाली अनियंत्रित वृद्धि है। रिंकू के पिता लंबे समय से इससे लड़ रहे थे। डॉक्टरों के अनुसार, यह बीमारी तीसरे या चौथे स्टेज पर पहुंचने के बाद बेहद जानलेवा हो जाती है।
क्या हैं लिवर कैंसर के लक्षण
लिवर कैंसर के लक्षण शुरुआत में बहुत सामान्य लग सकते हैं, जिन्हें नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है। आइए जान लेते हैं कि लिवर कैंसर के शुरुआती लक्षण क्या होते हैं-
अचानक वजन कम होना: बिना किसी डाइट या एक्सरसाइज के वजन का तेजी से गिरना।
भूख में कमी: थोड़ा सा खाने पर भी पेट भरा हुआ महसूस होना।
पीलिया (Jaundice): आंखों और त्वचा का पीला पड़ना।
पेट में सूजन: पेट के दाहिने हिस्से में दर्द या भारीपन महसूस होना।
लगातार थकान: हर समय कमजोरी और सुस्ती महसूस करना।
लिवर कैंसर के मुख्य कारण: क्यों बढ़ रहा है इसका खतरा?
विशेषज्ञों के मुताबिक, हेपेटाइटिस B या C का संक्रमण, अत्यधिक शराब का सेवन, फैटी लिवर की समस्या और खराब जीवनशैली इस कैंसर के प्रमुख कारण हो सकते हैं। नियमित जांच ही इससे बचने का एकमात्र रास्ता है।
क्रिकेट जगत में शोक की लहर: रिंकू सिंह को मिल रही सांत्वना
रिंकू सिंह के पिता के निधन की खबर मिलते ही बीसीसीआई (BCCI), आईपीएल टीम कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और साथी क्रिकेटरों ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। फैंस अपने पसंदीदा क्रिकेटर को इस कठिन समय में हिम्मत बंधा रहे हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications