Latest Updates
-
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन
Eye Stroke : चिलचिलाती गर्मी से बढ़ा 'आई स्ट्रोक' का खतरा, जानें 49 डिग्री में कैसे करें आंखों का बचाव
Eyestroke Symptoms : उत्तर भारत में बढ़ते तापमान ने सबकी हालात खराब कर दी है। राजस्थान और यूपी के कई शहरों में तापमान का पारा 49 पार पहुंच चुका है। वातावरण में गर्माहट होने की वजह से हीट स्ट्रोक के अलावा आई स्ट्रोक का खतरा बढ़ चुका है। एक्सपर्ट हीटवेव से बचने के लिए खूब पानी पीने के साथ ही आंखों में चश्मा पहनकर बाहर निकलने की सलाह दे रहे हैं।
गर्म हवा के संपर्क में आने से लोगों की आंखों में जलन और लालपन जैसी समस्याएं देखने को मिल रही है। आइए जानते हैं कि आई स्ट्रोक क्या होता है और कैसे इससे आंखों को बचाएं?

'आई स्ट्रोक' क्या है?
अत्यधिक गर्मी की वजह से रेटिना पर ब्लड के थक्के जम जाते है। इन थक्कों की वजह से आंखों कीऑक्सीजन बाधित होने लगती है, जिससे रेटिना डैमेज होने का खतरा होता है। आंखों की केयर भी बहुत जरुरी है। क्योंकि बीमारी कोई भी क्यों न हो उसका असर आंखों पर हो सकता है।
तेज धूप में आई एलर्जी और 'कॉर्नियल सेल्स' इंफ्लेमेशन जैसी दिक्कतें हो सकती है। इसके अलावा धूप में लंबे समय तक नंगी आंखे रखने के कारण सूजन, जलन और ड्राइनेस की समस्या हो सकती है।
'आई स्ट्रोक' के लक्षण
- आंखों के चारों ओर तैरते हुए कुछ हल्के-हल्के ग्रे रंगों का धब्बा नजर आते हैं।
- एक तरफ या पूरी आंख से धुंधला दिखाई देना।
- आंखों का स्ट्रोक होने पर आंखों में दबाव महसूस होता है।
- आपकी रेटिना लाल दिखाई दे सकती है और इसमें खून के धब्बे नजर आ सकते हैं।
आई स्ट्रोक का बचाव
- आंखों के आस-पास वाले हिस्से में हल्के हाथों से मसाज करें।
- अच्छे ब्रांड के चश्मा पहने ताकि यूवी किरणों और गर्माहट से आंखों को प्रोटेक्शन मिल सकें।
- खूब पानी पिएं जिससे शरीर में डिहाइड्रेशन की कमी न हो।
- अच्छी नींद लें।
- बाहर से आने के बाद आंखों को ठंडे पानी से धोएं।
- स्क्रीन टाइम से बचें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
