Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Fat से FIT हुई रणवीर सिंह की ऑनस्क्रीन बहन अंजलि आनंद, बिना जिम जाए घटाए इतने किलो
Anjali Anand Weight loss : एंटरटेनमेंट इंड्रस्टी की जानी मानी एक्ट्रेस अंजलि आनंद वैसे तो कई पॉपुलर सीरियल, फिल्म और रियालिटी शोज नजर आ चुकी हैं। लेकिन रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में रणवीर की बहन गोलू का किरदार निभाने की वजह से अंजलि काफी पॉपुलर हो गई थी।
अंजलि वैसे अपने मोटापे की वजह से काफी ट्रोल हो चुकी हैं लेकिन अब अंजलि ने वेटलॉस कर अपने ट्रांसफॉर्मेशन से हर किसी को चौंका दिया हैं। अंजलि ने अपने ट्रांसफॉर्मेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया में डाली तो उनके इस नए लुक को देखकर फैंस चौंक से गए।

अंजलि के इन लेटेस्ट तस्वीर को देखकर उन्हें पहचान पाना भी नामुमकिन हैं। अपनी छरहरी काया और टोंड बॉडी की वजह से वो काफी अलग दिख रही हैं। आइए जानते हैं अंजलि का वेटलॉस ट्रांसफॉर्मेशन।
कितने किलो घटाए एक्ट्रेस ने?
दरअसल, अंजलि ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया पर 'आस्क मी एनिथिंग' सेशन उनके एक फैन उनकी वेट लॉस जर्नी के बारे में सवाल किया था जिसके बारे में एक्ट्रेस ने जवाब देते हुए कहा था कि उन्हें नहीं पता है कि उन्होंने कितना वजन कम किया है।

9 महीने में किया वेटलॉस
एक्ट्रेस ने बताया कि उनका ये ट्रांसफॉर्मेशन 9 महीने की हार्ड वर्क का नतीजा है। उन्होंने इसके लिए जमकर मेहनत तो की है लेकिन वो एक भी दिन जिम नहीं गई। उन्होंने बिना जिम जाए ही खुद पर फोकस कर वेटलॉस कर खुद को फिट कर लिया है।
हॉट गर्ल एरा बन गई अंजलि
अंजली ने जवाब में यह बात भी बताई कि 'मेरी पूरी पर्सनैलिटी में ही बदलाव आ गया है और मैं बिल्कुल नई जैसा महसूस कर रही हूं। इस वक्त मैं हॉट गर्ल एरा जैसा महसूस कर रही हूं। जो मुझे काफी अच्छा महसूस करवा रहा है। 'हार मारना तो सीखा ही नहीं है ना।'
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
