Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
Black Coffee में नमक मिलाकर पीते हैं एक्टर रोहित रॉय, जानें ऐसा करने से क्या होता है?
black coffee with salt benefits : फेमस एक्टर रोहित बोस रॉय ने "अनस्टॉपेबल" पॉडकास्ट पर अपनी डाइट और फिटनेस के राज साझा किए। वेजिटेरियन बनने के बाद उनकी पसंदीदा ड्रिंक ब्लैक कॉफी है। अक्सर ब्लैक कॉफी को नुकसानदायक समझा जाता है, लेकिन यह सही नहीं है।
जिम से पहले इसे पीने से एनर्जी बूस्ट मिलती है। रोहित ने अभिनेत्री बरखा बिष्ट और मॉडल अंकिता कुकरेती के साथ बातचीत में बताया कि वह अपनी ब्लैक कॉफी में थोड़ा सा नमक मिलाकर पीते हैं। उनका मानना है कि यह उनकी एनर्जी को बनाए रखने में मदद करता है। ब्लैक कॉफी न केवल एक बेहतरीन प्री-वर्कआउट ड्रिंक है, बल्कि मेटाबॉलिज्म को भी बढ़ाती है।

प्री-वर्कआउट ड्रिंक
कई एक्सपर्ट्स कहते हैं कि कॉफी में मौजूद कैफीन मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने और शरीर के फैट को कम करने में मदद करता है। यह एक्सरसाइज के दौरान एनर्जी बनाए रखता है और वजन कंट्रोल करने में सहायक है। वहीं, कॉफी में थोड़ा सा नमक मिलाने से शरीर का इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस बेहतर होता है। नमक की यह खासियत शरीर को हाइड्रेटेड रखने और थकावट कम करने में मदद करती है। ब्लैक कॉफी और नमक का यह संयोजन एक बेहतर प्री-वर्कआउट ड्रिंक साबित हो सकता है।
मसल्स क्रैम्प को रोकता है
नमक वाली ब्लैक कॉफी वर्कआउट के लिए फायदेमंद है। कैफीन एनर्जी और मेंटल फोकस बढ़ाकर प्रदर्शन सुधारता है, जबकि नमक कॉफी की कड़वाहट कम करता है और शरीर का इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस बनाए रखता है। यह मांसपेशियों की ऐंठन रोकने में भी मददगार है, जिससे वर्कआउट अधिक प्रभावी बनता है।
इन बातों का रखें ध्यान
- कैफीन का अत्यधिक सेवन हार्ट पर असर डाल सकता है, जिससे घबराहट और डिहाइड्रेशन हो सकता है।
- ब्लैक कॉफी का सेवन सीमित मात्रा में करें। एक और महत्वपूर्ण बात यह है कि कॉफी में नमक डालते समय सही प्रकार का नमक चुनें।
- सामान्य नमक की बजाय हिमालयन पिंक सॉल्ट या समुद्री नमक का इस्तेमाल करना बेहतर होता है, क्योंकि ये अधिक मिनरल्स से भरपूर होते हैं। यह इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस बनाए रखने और स्वाद को बेहतर बनाने में मदद करता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
