Latest Updates
-
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
36 की समांथा कैसे हुईं 23 साल की? एक्ट्रेस ने खुद बताई अपनी मेटाबॉलिक एज, जानें कैसे मालूम करें
What is Metabolic Age : साउथ की सुपरस्टार समांथा रुथ प्रभु अपनी फिटनेस और सुंदरता की वजह से फैंस के बीच काफी पॉपुलर है। 36 साल की उम्र में भी समांथा काफी यंग और फिट दिखती हैं।
अब एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ फोटो शेयर की और एक पर्ची दिखाई जिसके मुताबिक उनकी उम्र सिर्फ 23 साल है। जी हां, अब आप सोच रहे होंगे कि ये कैसे मुमकिन हैं? दरअसल समांथा की बॉयोलॉजिकल उम्र 36 साल हैं लेकिन एक्ट्रेस की मेटाबॉलिक एज 23 है।

अगर आपको उम्र का ये हिसाब किताब समझ नहीं आया तो चलिए जानते हैं कि क्या होती है मेटॉबॉलिक एज और कैसे इसे गिनते हैं?
सामंथा फोटो शेयर कर बताया?
साउथ की सुपरस्टार समांथा रुथ प्रभु ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर कुछ फोटो शेयर की हैं। इन फोटो में उनको वर्कआउट करते हुए देखा जा सकता है। इसके साथ ही उन्होंने एक स्लिप भी शेयर की है। इस स्लिप में उनका वजन 50 किलो और मेटाबॉलिक ऐज 23 नजर आ रही है।
तस्वीर में दिख रही इस स्लिप उनका वेट, बॉडी फैट, बीएमआर, मसल मास जैसी चीजें बताई गई हैं। उन्होंने मेटाबॉलिक एज भी की ओर उंगली से इशारा भी किया है। 36 साल की समांथा रुथ प्रभु की मेटाबॉलिक एज सिर्फ 23 साल है।
क्या होता मेटबॉलिक ऐज?
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि उम्र को दो तरीके से देखा जाता है। एक उम्र हमारे जन्म से लेकर जितने साल हम जिंदा रहते हैं, वो होती है। जिसे बॉयोलिजिकल एज भी कहते हैं वहीं दूसरी होती है मेटबॉलिक एज। इसमें बॉडी की फंक्शन एज को मापा जाता है। इसके अंदर मसल मास, बॉडी में कितना फैट है और बीएमआर देखा जाता है। बीएमआर आपका शरीर कितने सक्षम तरीके से कैलॉरीज को बर्न कर रहा है और कितना सेहतमंद है। इसके आधार पर मेटाबॉलिक एज निकाली जाती है।

क्यों बूढ़ा होने लगता है मेटाबॉलिज्म?
बढ़ती उम्र के साथ मेटाबॉलिज्म की प्रक्रिया कम होने लगती है। 30 और 40 की उम्र आते-आते मेटाबॉलिज्म स्लो होने लगता है। दरअसल, जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, शारीरिक एक्टिविटी भी कम होने लगती है, इससे आपके मांसपेशियां भी कम होने लगते हैं और फैट बनने लगता है। मेटाबॉलिज्म रेट बढ़ाने के लिए एक्टिव रहना जरुरी है।
मेटाबॉलिक एज घटाने के लिए क्या करें?
ऐसे फूड जिनमें शुगर की मात्रा ज्यादा होती है अवॉयड शरीर में एनर्जी का लेवल मेंटेन रखने के लिए दिनभर में छोटी-छोटी हेल्दी डाइट लें। हाई प्रोटीन डाइट ले, कार्ब के लिए साबुत अनाज और फल-सब्जियां खाएं और एक्सरसाइज पर ध्यान दें। एक्सरसाइज और मेटाबॉलिज्म का कनेक्शन है। आप जितनी एक्सरसाइज करेंगे मेटाबॉलिज्म उतनी तेजी से काम करेगा। इसके अलावा अच्छी नींद लें। कई रिसर्च में भी ये बात साबित हो चुकी हैं अच्छी नींद लेने से मेटाबॉलिज्म फिट रहता हैं और मसल्स लॉस की प्रॉब्लम भी नहीं होती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications