Latest Updates
-
बार-बार सिरदर्द होना हो सकता है इन 6 गंभीर बीमारियों का संकेत, नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी -
सौंफ और धनिया का पानी पीने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, जानें सेवन का सही तरीका -
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स
Saphala Ekadashi व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं? जानें फलाहार के नियम
Saphala Ekadashi vrat me kya khana chaiye : सफला एकादशी का व्रत भगवान विष्णु और देवी लक्ष्मी की पूजा का खास दिन होता है। इस दिन व्रत रखने से भक्तों को जीवन के हर क्षेत्र में सफलता की प्राप्ति होती है। 2024 में सफला एकादशी 26 दिसंबर को है। सफला एकादशी के दिन उपवास रखने का विशेष महत्व होता है, इस दिन विशेष रूप से आहार से जुड़ी कुछ सावधानियाँ रखनी चाहिए और खानपान के नियमों का पालन किया जाना जरुरी होता है।
तो चलिए जानते हैं इस दिन क्या खाना चाहिए और क्या नहीं? ताकि आपका व्रत खंडित न हो और आपको उसका पूरा फल मिल सके।

क्या खाना चाहिए
साबूदाना - साबूदाना की खिचड़ी, खीर, या वड़ा खाया जा सकता है।
फल - सिर्फ ताजे फल जैसे केला, सेब, नारियल आदि खाए जा सकते हैं।
सिंघाड़े का आटा - इससे बनी रोटियां या पराठे खाए जा सकते हैं।
दूध और दूध से बनी चीजें - जैसे दही, छाछ आदि।
आलू - उबले आलू खाए जा सकते हैं, जैसे आलू के पराठे, टिक्की आदि।
क्या नहीं खाना चाहिए?
मांसाहार - चिकन, मटन, या किसी भी प्रकार का मांस नहीं खाना चाहिए।
तला हुआ या भारी भोजन - तली हुई चीजें, पकोड़ी, समोसा आदि से बचें।
अनाज - चावल, गेहूं, जौ, आदि का सेवन नहीं करना चाहिए।
प्याज और लहसुन - इनका सेवन इस दिन वर्जित होता है।
सफला एकादशी का उद्देश्य मन और शरीर की शुद्धता बनाए रखना है, इसलिए संतुलित और हल्का आहार लेना चाहिए।
व्रत विधि
व्रत विधि के अनुसार, प्रातः जल्दी उठकर स्नान कर स्वच्छ वस्त्र पहनें। भगवान विष्णु की पूजा करें और व्रत का संकल्प लें। फिर विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें और गीता का अध्ययन करें। दिन भर उपवास रखें, केवल फलाहार करें। रात्रि जागरण करके भजन-कीर्तन करें। अगले दिन द्वादशी को व्रत का पारण करें और गरीबों को दान दें। इस विधि से व्रत करने से भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है और जीवन में सफलता मिलती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
