Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
पेरिस में वर्कआउट करती दिखीं सारा अली खान, जिम में जमकर बहाया पसीना, वीडियो किया शेयर
Sara Ali Khan's Paris Gym Workout : सारा अली खान हाल ही में पेरिस वेकेशन मनाने गई थीं। इस दौरान की कुछ तस्वीरें और फोटोज एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इसी बीच एक्ट्रेस ने अपना एक वर्कआउट वीडियो इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है, जिसमें वह पेरिस के जिम में इंटेंस वर्कआउट करती हुई नजर आईं। व्हाइट क्रॉप टॉप और ब्लू शॉर्ट में सारा अली खान ने जिम में खूब पसीना बहाती हुई दिख रही है।
टोंड बॉडी के लिए सारा अली खान पेरिस वर्कआउट एक्सरसाइज
वीडियो को कैप्शन देते हुए सारा ने लिखा, 'जैम की जगह जिम।' पेरिस के सर्वश्रेष्ठ जिम में सबसे अच्छी सुबह,' सारा के इस डेडिकेशन और फिटनेस के प्रति प्रेम को देखकर उनके फॉलोअर्स भी खूब मोटिवेट फील करते हुए उनके इस वीडियो पर बहुत सारे कमेंट कर रहे हैं। इस वीडियो में सारा टोंड मसल्स एक्सरसाइज करते हुए दिखाई दे रही हैं, जो आपकी बॉडी को टोंड करने में मद करता है, आइए जानते हैं इन एक्सरसाइज करने के फायदे।

वेट स्क्वाट्स
सारा अली खान अपनी दिन की शुरुआत वेट स्क्वैट्स से करती हैं। ये एक्सरसाइज आपके लॉअर बॉडी को टार्गेट करते हुए उसे टोंड करती है। हिप्स या ग्लूट मसल्स आपकी लोअर बॉडी का अहम हिस्सा है। स्क्वाट्स करने से कूल्हों की सभी मसल्स मजबूत बनती हैं।
माउंटेन क्लाइम्बर
माउंटेन क्लाइम्बर वर्कआउट या एक्सरसाइज एक कार्डियो एक्सरसाइज है।माउंटेन क्लाइम्बर एक्सरसाइज दिल को स्वस्थ रखने के लिए काफी फायदेमंद है। यह एक्सरसाइज आपको शरीर से वसा या फैट कम करता है। इससे वजन कम करने में मदद मिलती है। ये एक्सरसाइज सहनशक्ति को बढ़ाने के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। माउंटेन क्लाइम्बर एक्सरसाइज के कोर को मजबूत बनाने में बेहद फायदेमंद है।

साइकिलिंग
वीडियो में एक जगह सारा साइकिलिंग भी करते हुए नजर आ रही है। इकिल चलाने से आपका मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है जो कैलोरी को तेजी से बर्न करता है। सबसे अच्छी बात ये है कि ये मसल्स निर्माण में मदद करता है।
एयरवॉकिंग
एयर वॉकिंग एक लो इम्पैक्ट एक्सरसाइज है, जिसमें एक पैर पर संतुलन रखते हुए अपने हाथों और पैरों को विपरीत दिशाओं में फैलाना होता है। इस मूवमेंट के साथ संतुलन, लचीलेपन को बढ़ाती है और आपकी मुख्य मांसपेशियों पर काम करती है।

केबल शोल्डर
केबल शोल्डर व्यायाम मजबूत और सुडौल कंधों के निर्माण में मदद करते हैं। इनके लिए जिम एक्यूपमेंट्स की जरुरत होती है। इसके साथ ही इन सभी एक्सरसाइज को करने में प्रशिक्षित ट्रेनर की मदद लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
