Latest Updates
-
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा
सौंफ और धनिया का पानी पीने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, जानें सेवन का सही तरीका
Fennel Cumin Coriander Water Benefits: सौंफ, जीरा और धनिया का पानी का इस्तेमाल हर भारतीय रसोई में किया जाता है। ये तीनों मसाले न केवल खाने के स्वाद को बढ़ाते हैं, बल्कि सेहत को भी कई लाभ पहुंचाते हैं। जीरा, धनिया और सौंफ में औषधीय गुण भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं. आमतौर पर, इन मसालों का इस्तेमाल खाने में तड़का लगाने के लिए किया जाता है। इसके अलावा, इनका इस्तेमाल मसाले के रूप किया भी किया जाता है। लेकिन आप चाहें तो जीरा, धनिया और सौंफ का पानी पी सकते हैं। जी हां, जीरा, धनिया और सौंफ के पानी का सेवन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। रोजाना सुबह खाली पेट इसका सेवन करने से शरीर की कई समस्याएं दूर हो सकती हैं। तो आइए, जानते हैं सुबह खाली पेट सौंफ और धनिया का पानी पीने के फायदों के बारे में विस्तार से -

बॉडी को डिटॉक्स करे
सुबह खाली पेट जीरा, धनिया और सौंफ का पानी का सेवन करने बॉडी को डिटॉक्स करने में मदद मिल सकती है। दरअसल, इसका सेवन करने शरीर में जमा टॉक्सिंस बाहर निकल जाते हैं। नियमित रूप से इसका सेवन करने से लिवर और किडनी को हेल्दी रखने में मदद मिल सकती है।
पाचन तंत्र को बेहतर बनाए
सुबह खाली पेट जीरा, धनिया और सौंफ का पानी पीने से पाचन तंत्र दुरुस्त होता है। दरअसल, इन मसालों में मौजूद पोषक तत्व पाचन क्रिया को बेहतर करने में मदद करते हैं। नियमित रूप से इसका सेवन करने से कब्ज, गैस, अपच और एसिडिटी जैसी पाचन संबंधी समस्याओं से राहत मिल सकती है।
वजन घटाने में मददगार
सुबह खाली पेट जीरा, धनिया और सौंफ का पानी पीने से वजन घटाने में मदद मिल सकती है। दरअसल, इसके सेवन से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है, जिससे शरीर में जमा एक्सट्रा फैट को तेजी से बर्न करने में मदद मिलती है। इसके नियमित सेवन से धीरे-धीरे वजन कम होने लगेगा।
इम्यूनिटी बूस्ट करे
सुबह खाली पेट जीरा, धनिया और सौंफ का पानी पीने से इम्यूनिटी बूस्ट हो सकती है। दरअसल, इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं, जो इम्यूनिटी को मजबूत करने में मदद करते हैं। नियमित रूप से इसका सेवन करने से सर्दी-जुकाम और अन्य संक्रमणों से बचाव में मदद मिल सकती है।
दिल को रखे स्वस्थ
सुबह खाली पेट जीरा, धनिया और सौंफ का पानी का सेवन दिल के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। दरअसल, इसमें फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं, जो बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद कर सकते हैं। इसके नियमित सेवन से दिल से जुड़ी बीमारियों का जोखिम कम हो सकता है।
सौंफ और धनिया का पानी कैसे बनाएं?
सौंफ और धनिया का पानी बनाने के लिए आप सबसे पहले एक चम्मच धनिया और एक चम्मच सौंफ को एक गिलास पानी में रातभर के लिए भिगो दें। सुबह इसे पैन में डालकर अच्छी तरह से उबालें और छानकर साफ गिलास में निकाल लें। आप इसमें नींबू का रस या शहद मिलाकर पी सकते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
