Latest Updates
-
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
Sawan 2024: सावन सोमवार का पहली बार रखने जा रहे हैं व्रत, जानें क्या खाएं और क्या नहीं?
Sawan Somvar Vrat 2024: सावन माह का हिंदू धर्म में काफी महत्व है। यह पूरा महीना भगवान शिव को समर्पित होता है। बता दें कि सोमवार यानी 22 जुलाई से सोमवार से सावन की शुरूआत हो रही है। ऐसी मान्यता है कि सावन के महीने में भगवान शिव की पूजा अर्चना करने से पुण्य की प्राप्ति होती है।
इस दौरान कई लोग भगवान शिव का आर्शीवाद पाने के लिए व्रत भी रखते है। जैसे ही हम सब जानते हैं कि व्रत के दौरान खानपान का विशेष महत्व होता है। इस दौरान व्रत रखने वाले शृद्धालुओं को खानपान से जुड़े विशेष नियमों की कड़ाई से पालना करनी चाहिए।
पहली बार व्रत रखने वाले लोगों को अक्सर सावन से जुड़े खानपान के नियमों के बारे में पता नहीं होता है। आइए आज हम आपको बताते है कि सावन के व्रत के दौरान भक्तों को किस तरह का खानपान रखना चाहिए ताकि उनका व्रत खंडित न हो और सेहत पर भी असर न पड़े।

सावन में व्रत खोलते वक्त क्या खाएं?
- दिन भर भूखे रहने के बाद शाम को फलाहार के समय आप केला खा सकते हैं। इसमें मौजूद भरपूर पोटैशियम होता है जिससे इसे खाने के बाद जल्दी भूख नहीं लगती है।
- व्रत में आप फ्रूट चाट या साबूदाने की खीर खा सकते हैं। इससे आपको एनर्जी मिलेगी।
- व्रत के दौरान छाछ, नींबू पानी या फिर नारियल पानी पिएं। इससे न सिर्फ आपके शरीर में इलेक्ट्र्रोलाइट्स की कमी होती है बल्कि शरीर हाइड्रेड रहता है।
- व्रत में आलू एक अच्छा विकल्प है। इसे खाने के बाद पेट भरा हुआ सा लगता है और एनर्जी भी मिलती है।
- व्रत के समय हम पानी कम पीते हैं जिससे शरीर डिहाइड्रेट हो सकता है। इसीलिए आप खीरा खा सकते हैं।
- व्रत छोड़ते हुए आप कई तरह की सब्जियां जैसे - लौकी, कद्दू और तुरई इसे शुद्ध और सात्विक आहार माना जाता है।
क्या न खाएं
मसालेदार खाना: व्रत के दौरान मसालेदार खाना खाने से बचे। इससे पेट में जलन या एसिडिटी की समस्या हो सकती है।
अनाज : व्रत रखते हुए अनाज-दाल भी व्रत को खंडित कर सकता है। इसलिए भूल से भी न खाएं।
नमक : सावन के व्रत में नमक नहीं खाया जाता है। ऐसे में आप सेंधा नमक या काला नमक का उपयोग कर सकते हैं, लेकिन सादा नमक बिल्कुल भी न खाएं। इससे ब्लड प्रेशर की समस्या भी हो सकती है। व्रत में आप सेंधा नमक का इस्तेमाल करें।
मांस और मदिरा : इस मौसम में आपको नॉनवेज खाने से बचना चाहिए, क्योंकि इस मौसम में कीटाणुओं का प्रजनन तेज हो जाता है। इस वजह से बैक्टीरिया फैलने का डर रहता है। इसके अलावा सावन को धार्मिक महत्व देखते हुए भी मांस और मदिर नहीं खाना चाहिए।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications