Latest Updates
-
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब
UP Weather Update : यूपी में लू का प्रकोप, 45 जिलों में येलो अलर्ट जारी, दोपहर में इस वक्त निकलने से बचें
UP Heatwave Alert : उत्तर प्रदेश में चिलचिलाती गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। बुधवार को सूरज ने मानो आग बरसाई। राजधानी लखनऊ में लगातार तीसरे दिन अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहा।
मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आने वाले दिनों में तापमान में और वृद्धि हो सकती है और राज्य के कई जिलों में लू का प्रकोप बना रहेगा। आइए जानते हैं कहां रहेगा लू का प्रकोप और कैसे करें बचाव?

किन जिलों में जारी हुआ लू का अलर्ट?
मौसम विज्ञान केंद्र ने 25 अप्रैल तक प्रदेश के 40 से ज्यादा जिलों में लू चलने की आशंका जताई है। इन जिलों में बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मीरजापुर, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, कन्नौज, कानपुर, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अंबेडकरनगर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी और ललितपुर प्रमुख रूप से शामिल हैं। इन जिलों के लोगों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।
मौसम विभाग की सलाह
भारतीय मौसम विभाग और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की ओर से यह स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि दोपहर 12 से 3 बजे के बीच बाहर निकलने से बचें। इस दौरान गर्म हवाएं सबसे ज्यादा सक्रिय होती हैं, जो शरीर पर बुरा असर डाल सकती हैं। हल्के और सूती कपड़े पहनें, सिर और कान को ढककर रखें और जितना हो सके, धूप में जाने से बचें।
लू लगने के लक्षण
चक्कर आना, सिरदर्द, कमजोरी, उल्टी या अत्यधिक पसीना आना - लू लगने के संकेत हो सकते हैं।
लू से बचने के उपाय
हाइड्रेटेड रहें
लू से बचने के लिए सबसे जरूरी है शरीर को हाइड्रेटेड रखना। ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं, भले ही प्यास न लगी हो। ओआरएस, नींबू पानी, नारियल पानी, बेल का शरबत और छाछ जैसे प्राकृतिक पेय बेहद लाभकारी होते हैं। चाय, कॉफी और कोल्ड ड्रिंक्स से बचें क्योंकि ये शरीर को डिहाइड्रेट कर सकते हैं।
हल्का खाना खाएं
खाने में हल्का, सुपाच्य और ताजा खाना लें। मसालेदार, तला-भुना भोजन इस मौसम में शरीर पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है।
पंखे, कूलर और एसी का इस्तेमाल करें
घर में रहें तो पंखे, कूलर और एसी का संतुलित उपयोग करें। खिड़कियों पर गीले परदे लगाने से घर का तापमान कुछ हद तक कम किया जा सकता है।
ये लोग खास ध्यान रखें
बच्चों, बुजुर्गों और गर्भवती महिलाओं का विशेष ध्यान रखें, क्योंकि ये समूह लू की चपेट में जल्दी आते हैं। थोड़ी सी सावधानी और सतर्कता के साथ आप इस भीषण गर्मी से खुद को और अपने परिवार को सुरक्षित रख सकते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
