Latest Updates
-
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश
UP-बिहार में सीवियर हीटवेव की चेतावनी, जानें डिहाइड्रेशन से बचने के उपाय
How to avoid dehydration in Severe heatwave: मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड के लिए सीवियर हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। वहीं, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, ओडिशा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, मध्य प्रदेश और राजस्थान में भी लू की चेतावनी जारी की गई है।
IMD के अनुसार, हीट वेव की चपेट में आने से शरीर को कई तरह की परेशानियां हो सकती है। जैसे डिहाइड्रेशन, शरीर में सूजन, मसल्स क्रैम्प और बेहोशी के अलावा कमजोरी, चक्कर आना, सिरदर्द, जी मिचलाना और पसीना आना जैसे लक्षण हो सकते हैं। शरीर का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस (104 डिग्री फारेनहाइट) तक बढ़ सकता है।

लू लगना जानलेवा हो सकता है, इसलिए तुरंत इलाज जरूरी है। आइए जानते है कि सीवियर यानी ज्यादा भीषण गर्मी पड़ने पर क्या करना चाहिए और हीटस्ट्रोक और डिहाइडेशन से बचने के उपाय।
लू से बचने के उपाय
- तेज धूप में घर से बाहर निकलने से बचें, खासकर दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच बाहर न निकलें।
- जरूरी नहीं है कि प्यास लगे तब ही पानी पिएं। बार-बार पानी पीते रहें।
- लिक्विड का ज्यादा इनटेक करें, जैसे जूस, छाछ, नींबू पानी और लस्सी।
इसके अलावा हल्के रंग के, ढीले और सूती कपड़े पहनें। धूप में निकलते समय धूप का चश्मा, स्कार्फ, छाता-टोपी, जूते या चप्पल का इस्तेमाल करें।
गर्मी में क्यों हो जाती है शरीर में पानी की कमी
शरीर में पानी की कमी को डिहाइड्रेशन कहते हैं। तेज गर्मी में शरीर को पानी की ज्यादा जरूरत होती। गर्मी में देर तक धूप में खाली पेट घूमने से शरीर से पसीना अधिक निकलता है, जिससे शरीर में पानी की कमी हो जाती है।
इसके अलावा ज्यादा पसीना निकलने से, पेशाब करने से और पानी कम पीने से डिहाइड्रेशन की शिकायत हो सकती है। गर्मी में तेज बुखार और दस्त की वजह से भी शरीर डिहाइड्रेशन का शिकार हो जाता है।

डिहाइड्रेशन के लक्षण
- होंठ सूखना
- सिरदर्द
- सुस्ती और थकान
- सांस की बदबू
- मांसपेशियों में दर्द
- कब्जी
- सिर दर्द
- ड्राय स्किन
- यूरिन का रंग बदलना
शरीर को हाइड्रेड रखने के लिए ये काम करें
- दिन में कम से कम 8 गिलास पानी पिएं, इससे बॉडी हाइड्रेड रहती है।
- पानी के अलावा नींबू पानी, आम पन्ना या फ्रेश जूस भी रेगुलर पिएं।
- तरबूज, खरबूज, संतरा, खीरा, ककड़ी खाएं, इनमें पानी की मात्रा होती है।
- गर्मी में खाने से पहले पानी जरूर पिएं।
- अल्कोहल, चाय-कॉफी और कोल्डड्रिंक का परहेज करें।
- ओआरएस का घोल बनाकर रखें, दिन भर में 3 बार पिएं।
- सुबह उठकर सबसे पहले खाली पेट पानी पिएं।
- घर से बाहर निकलते वक्त पानी की बोतल लेकर जाएं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
