Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
शालिनी पासी खाती है बकरी के दूध से बनी दही, ट्रेवलिंग में रखती हैं साथ, ऐसे क्या है इसमें खास?
फैबुलस लाइव्स वर्सज द बॉलीवुड वाइव्स' इन दिनों नेटफ्लिक्स में स्ट्रीम हो रहा है। इस सीजन में आर्ट कलेक्टर और दिल्ली के रईस बिजनसमैन संजय पासी की पत्नी शालिनी पासी ने खूब लाइमलाइट बटोरी है। हर कोई उनकी लाइफस्टाइल, उनकी खूबसूरती और फिटनेस को देखने के बाद उनकी तारीफ कर रहा है।
48 की उम्र में भी शालिनी पासी 30 साल की नजर आती हैं। शालिनी खुद को मैंटेन रखने के लिए स्ट्रिक्ट डाइट फॉलो करती हैं। एक इंटरव्यू में शालिनी ने बताया था कि अपनी स्किन और दांतों को हेल्दी रखने के लिए वो बकरी के दूध की दही खाती हैं। ट्रेवलिंग के दौरान भी वो इस दही को साथ लेकर जाती है। आइए जानते है आखिर बकरी के दूध की दही में ऐसा क्या खास है?


बकरी के दूध में होते हैं ये पोषक तत्व
- यह दूध कैल्शियम से भरपूर होता है, जो हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाता है।
- इस दूध में विटामिन A, D, और B12, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, और पोटैशियम जैसे खनिज प्रचुर मात्रा में होते हैं।
- यह दिल के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है क्योंकि इसमें कोलेस्ट्रॉल की मात्रा कम होती है।
लैक्टोज इंटॉलरेंस एलर्जी वालों के लिए फायदेमंद
गाय के दूध में मौजूद एल्फा S1-केसिन प्रोटीन बकरी के दूध में नहीं होता, यह लैक्टोज इंटॉलरेंस और दूध से एलर्जी वाले लोगों के लिए एक बेहतर विकल्प हो सकता है। यह ऑटोइम्यून बीमारियों और आंतों की सूजन की समस्या में भी काफी फायदेमंद होता है।
वजन को रखें मैंटेन
बकरी के दूध की दही प्रोटीन और कम वसा का अच्छा स्रोत है, जो वजन को नियंत्रित रखने में मदद करता है। यह मेटाबॉलिज्म को बढ़ाकर कैलोरी बर्न करने में सहायक हो सकती है।
त्वचा के लिए लाभकारी
बकरी के दूध में मौजूद विटामिन A और लैक्टिक एसिड त्वचा को नरम और चमकदार बनाने में मदद करते हैं। यह दही त्वचा की जलन, मुंहासे और दाग-धब्बों को कम करने में भी उपयोगी हो सकती है।
पचने में आसान
बकरी का दूध और उसकी दही पचने में आसान होती है, जिससे यह बच्चों और बुजुर्गों के लिए आदर्श आहार है।
इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है
बकरी के दूध में एंटीऑक्सीडेंट्स और प्राकृतिक एंजाइम्स होते हैं, जो शरीर के प्रतिरक्षा तंत्र को बढ़ावा देते हैं। बकरी के दूध की दही एलर्जी और सूजन को कम करने में सहायक हो सकती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
