Latest Updates
-
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व -
Global Handwashing Day 2026: इस बार किस थीम के साथ मनाया जा रहा है यह दिन? जानें हाथ धोने का सही तरीका
सेक्शुअल एनर्जी बढ़ाने के नाम पर कहीं आप डुप्लीकेट शिलाजीत तो नहीं खा रहे हैं, असली और नकली में अंतर जानें
शिलाजीत उन बेमिसाल औषधियों में से एक है, जिसका इस्तेमाल प्राचीन काल से किया जा रहा हैं। हिमालय की चट्टानों से निकलने वाली इस खास औषधि में एंटीवायरल गुण होने के साथ ही, यह फुल्विक और ह्यूमिक एसिड से भरपूर होता है, जो न सिर्फ दिमाग तेज करता है बल्कि बढ़ती उम्र को रोकने के साथ ही शरीर में आयरन को बढ़ावा देता हैं।
इन सबके अलावा शिलाजीत सेक्स पॉवर को बढ़ाने वाली दवा के तौर पर ज्यादा फेमस है। जिस वजह से पिछले कुछ दशकों में इसकी मांग में इजाफा हुआ हैं। बढ़ती मांग को देखते हुए मुनाफा कमाने के चक्कर में बाजार में शिलाजीत के नाम पर कई तरह की कैप्सूल और चूर्ण धड़ल्ले से बेचें जा रहे हैं।

बहुत से लोग कई वजहों से शिलाजीत का सेवन करते हैं लेकिन कई बार लोगों को पता नहीं चलता कि वह असली शिलाजीत का सेवन कर रहे है या फिर नकली का। नकली शिलाजीत शरीर को कई तरह के नुकसान पहुंचा सकता हैं। आइए जानते हैं असली शिलाजीत पहचाने के तरीकों के बारे में।
पाउडर के रुप में न खरीदें
सबसे पहले तो शिलाजीत को कभी भी चूर्ण यानी पाउडर या कैप्सूल के रूप में न खरीदें। शिलाजीत के इन दोनों रूपों में फिलर्स और बाइंडरों की मिलावट होती है। शुद्ध शिलाजीत किशमिश चिपचिपी, काले रंग की और तारकोल जैसी दिखाई देती हैं।
घोलकर देखें
शिलाजीत की शुद्धता को परखने का एक और आसान तरीका। शिलाजीत का एक छोटा सा टुकड़ा लेकर उसे पानी में डाल दें। असली शिलाजीत बिना कोई अवशेष छोड़े पानी में आसानी से घुलकर गहरे भूरे या लाल काले रंग में बदल जाएगा। अगर वहीं शिलाजीत में फिलर्स की मिलावट होगी तो नकली शिलाजीत पानी के ऊपर तैरने के साथ ही रेतीला भी नजर आएगां।
तापमान से परखें
शिलाजीत की शुद्धता जांचने का सबसे आसान तरीका है, इसे आधिक तापमान में रखकर परखें। शिलाजीत तापमान में बदलाव के प्रति बहुत अधिक संवेदनशील होता है, इसलिए जब बाहर का तापमान ज्यादा होता है तो शिलाजीत चिपचिपा हो जाता है और उंगलियों पर चिपक जाएगा। साथ ही तापमान कम होने पर ठंडी शिलाजीत सख्त हो जाती है और पत्थर की तरह टूट जाती है। यह है क्योंकि शिलाजीत बाहरी तापमान के बदलाव के साथ ही अपनी बनावट की प्रक्रिया भी बदलता है।

एल्कोहल टेस्ट
शिलाजीत को पहचानने के लिए एल्कोहल टेस्ट भी किया जा सकता है। शुद्ध शिलाजीत शराब में नहीं घुलता है और वहीं नकली शिलाजीत एल्कोहल में आसानी से घुल जाएगा। कई बार शुद्ध शिलाजीत एल्कोहल में मिलाने से छोटे-छोटे टुकड़ों में बंट जाएगा। ये भी उसकी शुद्धता की पहचान होती है।
आग में जलाकर देखें
शिलाजीत की शुद्धता परखने के लिए इसे आग में जलाकर देखें। असली शिलाजीत को आग पर रखने से वो जलेगा नहीं। ज्यादा गर्म तापमान पर रखने पर शिलाजीत बुलबुले बनाने लगता है और राख में बदल जाता है। वहीं नकली शिलाजीत आग पर रखते ही तुरंत जल जाएगां।
( डिस्क्लेमर : इस लेख में दी गई सभी जानकारी और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। Boldsky Hindi इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन चीजों पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। )
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
