Latest Updates
-
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2025 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा!
शिल्पा शिरोडकर हुईं कोविड-19 पॉजिटिव, फिर से बढ़ने लगा कोरोना का खतरा, जानिए कैसे करें बचाव
Shilpa Shirodkar Infected with COVID 19 : 90 के दशक की मशहूर अभिनेत्री और 'बिग बॉस 18' की पूर्व कंटेस्टेंट शिल्पा शिरोडकर हाल ही में कोविड-19 पॉजिटिव पाई गई हैं। उन्होंने खुद इस बात की जानकारी सोशल मीडिया के ज़रिए दी। शिल्पा ने 19 मई को इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में लिखा, "हैलो दोस्तों, मैं कोविड-19 पॉजिटिव पाई गई हूं। सुरक्षित रहें और मास्क पहनें।" जैसे ही उन्होंने अपने संक्रमण की सूचना साझा की, फैंस में चिंता की लहर दौड़ गई। लोग अब फिर से सवाल उठाने लगे हैं, क्या भारत में कोरोना वायरस की वापसी हो रही है? साल 2020 और 2021 में कोरोना की वजह से हुई तबाही सबको याद है।
अस्पतालों में बेड की कमी, ऑक्सीजन संकट और हजारों लोगों की मौतें आज भी दिल दहला देने वाली यादें हैं। अब जबकि शिल्पा जैसी जानी-मानी हस्ती कोविड की चपेट में आई हैं, तो एक बार फिर देश में डर और सतर्कता दोनों बढ़ने लगे हैं।

एशियाई देशों में भी बढ़े हैं मामले
महज़ भारत ही नहीं, बल्कि चीन, सिंगापुर, हॉन्गकॉन्ग और थाईलैंड जैसे एशियाई देशों में भी कोविड मामलों में इज़ाफा देखा जा रहा है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि मौसम में बदलाव, ट्रैवल गतिविधियों का बढ़ना और लोगों की लापरवाही - ये सब मिलकर संक्रमण को बढ़ावा दे रहे हैं।
मास्क पहनना, सोशल डिस्टेंसिंग और हाथ धोने की आदतें अब पहले जैसे सख्ती से नहीं अपनाई जा रहीं, जिसकी वजह से वायरस को फैलने का मौका मिल रहा है।
भारत में फिर से फैलने की वजह
भारत में भी केस धीरे-धीरे बढ़ते नजर आ रहे हैं, लेकिन अभी ये संख्या सीमित है। फिर भी, कुछ वजहें हैं जो वायरस को दोबारा फैलाने में सहायक बन रही हैं:
- लोगों में वैक्सीनेशन के बाद लापरवाही बढ़ना
- भीड़भाड़ वाले इवेंट्स और ट्रैवल में एहतियात की कमी
- नए वैरिएंट्स का उभरना, जिनमें लक्षण हल्के लेकिन संक्रमण तेज हो सकता है
कैसे करें बचाव?
- मास्क जरूर पहनें, खासकर भीड़-भाड़ वाले इलाकों में।
- हाथों को नियमित रूप से धोते रहें या सैनिटाइज़ करें।
- लक्षण दिखें तो तुरंत टेस्ट करवाएं और आइसोलेट हो जाएं।
- भीड़ और बंद जगहों पर समय बिताने से बचें।
- फ्लू जैसे लक्षणों को हल्के में न लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
