Latest Updates
-
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
World Nature Conservation Day 2026: क्यों मनाते हैं विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व
Mango Peel Benefits : आम खाने के बाद न फेंके इसके छिलके, फायदे जान चाव से खाएंगे आप
गर्मी के सीजन में आम खाने का मजा ही कुछ और होता है। आम में बहुत सारे न्यूट्रिएंट्स होते हैं, इसी वजह से इसे फलों का राजा कहा जाता है। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी आम में मौजूद न्यूट्रिएंट्स इसके छिलके में और भी ज्यादा मात्रा में पाए जाते हैं।
साथ में इसके छिलके में शुगर और कार्ब्स इसके पल्प की तुलना में बेहद कम होते हैं तो इसे ज्यादा खाने से शुगर और वजन बढ़ने की समस्या नहीं होती है, चलिए जानते हैं आम को छिलके सहित खाने के फायदे।

डायबिटीज से करें बचाव
आम के छिलकों में ऐसे तत्व होते हैं, जो ब्लड शुगर लेवल को कम करने में मदद करते हैं। इसके छिलके की चाय या डिटॉक्स ड्रिंक पीने से ब्लड शुगर लेवल नियंत्रण में रहता है। इसमें मौजूद मैंगिफेरिन,नामक तत्व डायबिटीज को नियंत्रित रखता हैं।
एंटी-ऑक्सीडेंट्स की खान
आम के छिलकों में कई सारे एंटी-ऑक्सीडेंट्स मौजूद होते है। कैंसर रोधी गुण होने के वजह से इसमें मैंगिफेरिन नाम का तत्व कैंसर सेल्स को बढ़ने नहीं देता है, इसमें ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करके कैंसर के खतरे को कम करता है।
सन बर्न से बचाएं
त्वचा के लिए भी आम का छिलका फायदेमंद माना जाता है। इसमें फोटोप्रोटेक्टिव गुण मौजूद होता है। इसे चेहरे पर मलने से सनबर्न नहीं होता है।
आम के छिलके में खूब होता है फाइबर
आम के छिलके में फाइबर होता है, जो पाचन में सुधार करता है और कब्ज, अपच और एसिडिटी से राहत दिलाता है।
स्क्रब बनाए
आम के छिलकों में खूब विटामिन सी होता है। इसे सुखाकर स्क्रब बना सकते है। ब्यूटी स्क्रब के रूप में इसे चेहरे या शरीर के लिए ठंडा स्क्रब बनाने के यूज में ले सकते हैा। इसके छिलकों में मौजूद नेचुरल एंजाइम डेड स्किन को हटाकर त्वचा को तरोताजा और कोमल बनाते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications