Latest Updates
-
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब
Shubman Gill Dengue Positive: वर्ल्डकप मैच से पहले शुभमन गिल को हुआ डेंगू, जानें लक्षण और बचने के उपाय
Shubman Gill Dengue positive : वर्ल्डकप में इंडिया के ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच से पहले बड़ा झटका मिला। टीम इंडिया के ऑपनर शुभमन गिल को डेंगू हो गया है। उनकी जांच के बाद रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। ऐसे में यह भारतीय टीम के लिए भयंकर झटका माना जा रहा है। हालांकि, वो पहला मैच खेल पाएंगे या नहीं? इस बारे में स्थिति स्पष्ट नहीं है। BCCI की मेडिकल टीम इस स्टार बल्लेबाज की तबीयत पर लगातार नजर रख रही है।
बता दें, अक्टूबर के पहले पांच दिनों में ही हजारों में डेंगू के सामने आ चुके हैं। इसलिए मौसम में डेंगू से बचाव ही इसका इलाज है। आइए जानते हैं डेंगू के लक्षण और बचाव के तरीके।

डेंगू के लक्षण
बुखार: डेंगू में अचानक उच्च बुखार होता है, जो अक्सर 104 डिग्री फ़ैरेनहाइट (40 डिग्री सेल्सियस) तक पहुँच सकता है।
सिरदर्द: गंभीर सिरदर्द की स्थिति हो सकती है।
जोड़ों और पसलियों में दर्द: यह एक अन्य सामान्य लक्षण है, जिसमें जोड़ों और पसलियों में गहरा दर्द होता है।
थकान: डेंगू में बेहद अधिक थकान महसूस हो सकती है।
खून की कमी: डेंगू के कारण प्लेटलेट काउंट में कमी हो सकती है, जिससे खून की कमी हो सकती है।
ये हैं गंभी लक्षण
यदि आपको बुखार के साथ नाक या मसूड़ों से खून आने, लगातार उल्टी, खून वाली उल्टी, काला मल, पेट दर्द, अत्यधिक प्यास लगने (मुंह सूखने), सांस लेने में कठिनाई जैसी दिक्कतें हो रही हैं तो इन स्थितियों में बिना देर किए अस्पताल जरूर पहुंचें।
डेंगू से बचने के उपाय
1. घर के आसपास या घर के अंदर भी पानी न जमा होने दें। गमलों, कूलर, रखे हुए टायर में पानी भर जाए, तो इसे तुरंत निकाल लें। साफ- सफाई का इन दिनों में खास ख्याल रखें।
2. कूलर में अगर पानी है, तो इसमें कैरोसिन तेल डालकर रखें, इससे मच्छर पनपने की संभावना कम हो जाती है।
3. पानी की टंकियों को खुला न छोड़े, अच्छी तरह ढककर रखें।
4. इन दिनों फुल स्लीव और पैरों को ज्यादा से ज्यादा ढकने वाले कपड़े पहनें। बच्चों को मच्छर से बचाने वाली क्रीम लगाकर ही बाहर भेंजें।
डेंगू होने पर क्या करें और न करें
- डेंगू होने पर ज्यादा से ज्यादा पानी और लिक्विड्स लें।
- हल्का और सादा खाना खाएं।
- कैफीन वाले ड्रिंक्स से दूरी बनाएं।
- बिना डॉक्टर की सलाह लिए दवाएं न लें।
- एस्पिरिन या बुप्रोफेन लेने से बचें।
- जितना हो सके आराम करें।
- ऊपर बताए गए लक्षण लंबे समय तक बने रहे, तो तुरंत डॉक्टर की सलाह लें।
- यदि स्थिति बिगड़ती जा रही है तो अस्पताल में भर्ती हों, जिससे प्लेटलेट्स कम होने से बचाया जा सके।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
