Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
डेंगू से शुभमन गिल का घटा 6 किलो वजन, जानें कमजोरी से रिकवरी के लिए क्या करें
भारतीय क्रिकेटर शुभमन गिल वर्ल्डकप के शुरुआत में ही डेंगू का शिकार हो थे। जिसके बाद उन्हें चेन्नई के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस दौरान उनकी प्लेटलेट्स में गिरावट आई थी। उनकी प्लेटलेट्स 70 हजार तक पहुंच गई थी। हाल ही में मैच खेलने के दौरान शुभमन ने खुलासा किया है कि डेंगू होने के बाद से अब तक उनका वजन 6 किलो कम हो चुका है।

टीम इंडिया के ओपनर बल्लेबाज शुभमन ने बताया कि डेंगू होने के कारण वे टीम के लिए शुरुआती 2 मैच नहीं खेल पाए थे।। शुभमन इस साल पहली बार वर्ल्ड कप 2023 में हिस्सा ले रहे हैं। आइए जानते हैं कि डेंगू के मरीज इंफेक्शन से ठीक होने के बाद रिकवरी के लिए क्या करें।
डेंगू होने पर क्या करना चाहिए?
- डेंगू होने पर प्लेटलेट काउंट कम हो जाता है, जिससे स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बढ़ सकती हैं। प्लेटलेट्स बढ़ाने के लिए सबसे पहले डाइट में सुधार करें। इसके लिए पपीते के पत्तों के साथ ही फलों का भी सेवन कर सकते हैं।
- प्लेटलेट्स बढ़ाने के लिए नारियल पानी, फलों का रस और अन्य तरल पदार्थों का सेवन कर सकते हैं।
डेंगू होने पर खुद ही इलाज करने के बजाय पहले चिकित्सक की राय लें।

- ऐसे फल खाएं जिनमें विटामिन, एंटीऑक्सीडेंट और इलेक्ट्रोलाईट भरपूर मात्रा में हों। संतरा, नींबू, किवी और अंगूर जैसे सिट्रस फल विटामिन सी का अच्छा स्रोत होते हैं और प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। अनन्नास और पपीता में मौजूद एंजाइम पाचन की क्रिया में मदद करके सूजन को कम करते हैं।
- खिचड़ी को भारत भर में खूब पसंद किया जाता है। मरीजों को मसालेदार खाने से बचना चाहिए। डॉक्टर भी मरीज को खिचड़ी खाने की सलाह देते हैं। डेंगू के मरीज को आप खिचड़ी बना कर इम्यूनिटी मजबूत कर सकते हैं।
- इसके लिए शरीर में पानी की कमी न होने दें साथ ही चिकित्सक द्वारा बताई गई दवाइयों का सेवन करें।
- डेंगू के दौरान ज्यादातर महिलाओं के लंबे समय तक पीरियड्स हो सकते हैं। ऐसे में इस दौरान अपनी रिकवरी के लिए कोशिश के लिए भरपूर मात्रा में पानी और फलों का रस पिएं, ताकि आपको जल्द ठीक होने में मदद मिलें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
